फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The Chamber of Commerce honored the female doctor.

Moradabad News: व्यापार मंडल ने महिला चिकित्सक को किया सम्मानित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
The Chamber of Commerce honored the female doctor.
बिलारी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार दोपहर नगर में उद्योग व्यापार मंडल के कैंप कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारियों द्वारा राजकीय महिला अस्पताल बिलारी की आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ. वर्णिका को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में समाजसेविका शगुन जैन, व्यापार मंडल महिला की नगर अध्यक्ष विनीता रस्तौगी, उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जैन, पंजाबी महासभा के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार चुग, महामंत्री तिलकराज चांदना, सुधीर अग्रवाल, दुष्यंत चौहान,नितिन डूडेजा, सलीम अहमद, मुन्ने सैफी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि व्यापार मंडल द्वारा पूर्व के वर्षों से लगातार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर क्षेत्र के महिला प्रतिभाओं को सम्मानित करने का परंपरागत कार्यक्रम होता चला आ रहा है। समारोह की अध्यक्षता संजय जैन और संचालन अरिहंत जैन ने किया। वक्ताओं ने कहा कि देश और समाज के लिए महिलाओं का अहम योगदान है। महिलाएं वर्तमान दौर में राजनीति शिक्षा, चिकित्सा, आइटी, थल सेना और वायु सेना आदि क्षेत्रों में अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज करवा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




चिकित्सकों और महिला स्वास्थ्य कर्मियों के योगदान को सराहा
बिलारी। नगर स्थित राजकीय महिला अस्पताल में रविवार दोपहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सीएचसी की महिला चिकित्साधिकारी डॉ. श्वेताम्भरी त्यागी को सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. राजपाल सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। महिला अस्पताल की स्टाफ नर्स रेखा और प्रियंका सिंह को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान चिकित्साधीक्षक ने स्वास्थ्य विभाग में सेवा के दौरान महिला चिकित्सकों और महिला स्वास्थ्य कर्मियों के योगदान को सराहा।


फोटो परिचय-07

महिला दिवस पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हुआ गोष्ठी का आयोजन
बिलारी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार सुबह सीएचसी बिलारी के अधीन चारों पीएचसी पर महिला जागरूकता गोष्ठी हुई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्योंडारा पर डा. इमरान हुसैन, नवैनी गददी पर डा. आदित्य कुमार शीतल, मोहम्मद इब्राहीमपुर पर डा. मुनाजिर इमाम और जरगांव पर डा. मुजफ्फर हुसैन के निर्देशन में महिला जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में महिला सुरक्षा को बने नए नियम, महिला जागरूकता को लेकर सरकार के प्रयास और सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण को लेकर चलाई जा रही योजना की जानकारी दी गई। इस दौरान ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक चंचल सिंह आजाद, ब्लॉक सामुदायिक प्रबंधक मनीष कुमार, फार्मासिस्ट धनंजय कठैत आदि भी मौजूद रहे।

फोटो परिचय-08
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed