{"_id":"6a1def3930d2ce8d160affc8","slug":"the-car-that-crushed-the-mother-and-son-has-been-traced-bilari-news-c-279-1-mo11005-115540-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मां-बेटे को कुचलने वाली कार हुई ट्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मां-बेटे को कुचलने वाली कार हुई ट्रेस
Tue, 02 Jun 2026 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। ठाकुरद्वारा करनपुर मार्ग पर मां-बेटे को कुचलकर माैत की आगोश में सुलाने वाली कार को पुलिस 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से छानबीन कर ट्रेस कर लिया है।
शनिवार को गांव अब्दुल्लापुर लेदा निवासी तसब्बुर अपनी पत्नी खैरुल निशा, पुत्र सानिव,पोती जिया के साथ बाइक से थाना डिलारी के गांव मस्तापुर अपने रिश्तेदारी में बकरीद मनाने जा रहे थे। तभी रास्ते में मोहिउदीनपुर के चौराहे पर एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में उनकी पत्नी खैरुल निशा और पुत्र सानिव की मौत हो गई। तसब्बुर और उनकी पोती भी घायल हो गई थी लेकिन दुर्घटना की आरोपी कार का पता नहीं लग पा रहा था। पुलिस ने घटना स्थल से कांठ और जनपद बिजनौर के अफजलगढ़ तक 50 किमी लंबी सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाला।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि पुलिस की चार टीमों ने 150 सीसीटीवी कैमरा की जांच की। जिसमें कार अफजलगढ़ क्षेत्र में जाकर सोमवार को देर शाम ट्रेस हुई है। उस पर बिहार का रजिस्ट्रेशन नंबर लिखा हुआ है। रजिस्ट्रेशन नंबर से आरोपी कार के चालक और मालिक का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कीजाएगी।