फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The car fell into the field on the side of the road due to the driver taking a nap.

चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे खेत में गिरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
The car fell into the field on the side of the road due to the driver taking a nap.
कांठ। थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव के पास मारुति ईको कार के चालक को झपकी लगने से कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे खेत में गिरकर पलट गई। इस हादसे में कार चालक सहित एक ही परिवार के दस लोग घायल हुए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और 108 एंबुलेंस घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लेकर आई, जहां से दो महिलाओं सहित तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। कार सवार लोग दिल्ली से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जा रहे थे।
विज्ञापन

दिल्ली के नजबगढ़ फेस वन ब्लाक श्याम बिहार जेड 14 बी वन निवासी सत्यपाल सिंह पुत्र बुद्धि सिंह गुरुवार की रात अपने परिवार के साथ उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल अपने पैतृक गांव पुण्डता पट्टी गुजडू गांव किराए की मारुति ईको कार में सवार होकर जा रहे थे। आधी रात के बाद करीब ढाई बजे के करीब जैसे ही कार कांठ थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-बिजनौर मार्ग पर नूरपुर बॉर्डर स्थित पुल के पास पहुंची, तभी चालक आशीष पुत्र सुरेशचंद्र को झपकी आ गई। परिणामस्वरूप तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में गिरकर पलट गई। हादसे में सत्यपाल सिंह, उनकी पत्नी रामी देवी, बेटे कुलदीप सिंह, जगदीप सिंह, रघुवीर सिंह, पुत्रवधू बीना रावत, पौत्री यशवी रावत, अनाया रावत, पंडित सुंदरियाल निवासी बदरपुर दिल्ली और कार चालक आशीष गंभीर रूप से घायल हुए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर कांठ थाने की पुलिस के साथ 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। इस दौरान कार में फंसे लोगों को जैसे तैसे बाहर निकाल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने रामी देवी, बीना रावत और जगदीप सिंह को गंभीर घायलावस्था में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस मामले में कार सवार घायल कुलदीप सिंह ने कांठ पुलिस को कार चालक आशीष पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। कार चालक आशीष फिरोजाबाद जिले के उत्तर थाना क्षेत्र के कैलाशनगर मोहल्ले का निवासी है। थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष सक्सेना का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed