फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The Cane Society and the Cane Council will jointly purchase self-propelled harvester machines.

Moradabad News: गन्ना समिति और गन्ना परिषद मिलकर खरीदेंगे सेल्फ प्रीपेल्ड हार्वेस्टर मशीन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
The Cane Society and the Cane Council will jointly purchase self-propelled harvester machines.
बिलारी। सेल्फ प्रीपेल्ड हार्वेस्टर मशीन संबंधी नए पायलट प्रोजेक्ट में मुरादाबाद जिले में केवल गन्ना समिति बिलारी का चयन हुआ है। गन्ना समिति और गन्ना परिषद बिलारी मिलकर यह मशीन खरीदेंगे। ट्रेंच विधि से गन्ना बोने वाले किसानों को रियायती दर पर यह मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। किसान के खेत में खड़ा गन्ना जड़ से काटकर छीलने के साथ ही चीनी मिल तक गन्ना पहुंचाने का काम भी यही मशीन करेगी।
विज्ञापन

गन्ना विकास परिषद बिलारी के सीनियर गन्ना विकास निरीक्षक संजीव कुमार और सहकारी गन्ना विकास समिति बिलारी के विशेष सचिव हशमुल हसन ने बृहस्पतिवार दोपहर गन्ना समिति कार्यालय में किसानों को हार्वेस्टर मशीन संबंधी नए पायलट प्रोजेक्ट की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि गन्ने की फसल के विकास और गन्ने का रकबा बढ़ाए जाने को लेकर सरकार गंभीर है। चीनी मिलों से बकाया गन्ना मूल्य भुगतान शीघ्र दिलाने को लेकर भी शासन प्रशासन सक्रिय है। बताया कि गन्ने की छिलाई करने और गन्ने को चीनी मिल तक पहुंचाने में किसानों को आने वाली समस्याओं को कम करने के लिए सेल्फ प्रीपेल्ड हार्वेस्टर मशीन का नया प्रोजेक्ट लाया गया है। जिले में अकेले बिलारी गन्ना समिति का ही इस पायलट प्रोजेक्ट के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार इस मशीन की संभावित कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये होगी। गन्ना समिति और और गन्ना परिषद दोनों आधा-आधा खर्च वहन करेंगे। मशीन का उपयोग केवल उसी किसान के खेत में हो सकेगा, जिसके खेत में ट्रेंच विधि से गन्ना बोया गया हो। बिलारी चीनी मिल के महाप्रबंधक गन्ना गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि बिलारी चीनी मिल क्षेत्र में लगभग 403 हेक्टेयर रकबे में ट्रेंच विधि से गन्ना बोया गया है। गन्ना परिषद के निरीक्षक ने बताया कि पहले गन्ना विभाग द्वारा बिलारी चीनी मिल से उन किसानों की सूची ली जाएगी। जिन्होंने ट्रेंच विधि से गन्ना बोया है। बाद में संबंधित गन्ना किसानों से सहमति पत्र लिए जाएंगे। सहमति पत्र देने वाले गन्ना किसानों को ही आगामी सीजन में सेल्फ प्रीपेल्ड हार्वेस्टर मशीन रियायती दर में उपयोग करने के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed