फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The building collapsed in four seconds; debris reached the shops and houses opposite it.

Moradabad News: चार सेकंड में धराशायी हो गया भवन, सामने की दुकानों और घरों में पहुंचा मलबा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
The building collapsed in four seconds; debris reached the shops and houses opposite it.
मुरादाबाद। जामा मस्जिद चौराहे के पास जर्जर भवन शनिवार की दोपहर तीन बजे चार सेकंड में धराशायी हो गया। जिसका मलबा सामने की दुकानों और मकानों तक पहुंच गया। जिस वक्त भवन गिर रहा था, उस वक्त आस-पड़ोस में भी काफी संख्या में लोग मौजूद थे लेकिन कुछ लोगों के शोर मचाने पर वह रुक गए। मलबे की चपेट में आने से लोग और वाहन बच गए।
विज्ञापन

मुगलपुरा में जामा मस्जिद चौराहे के पास 130 गज जमीन पर 1982 में सुर्खी चूने से तीन मंजिल भवन तैयार कराया गया था। मकान की पहली और दूसरी मंजिल पर आठ कमरे थे। जबकि भूतल पर सात दुकानें थीं। इनमें से पांच दुकानों को साजिद, मोहसिन, आजम अली, अनिल चलाते हैं। मकान काफी जर्जर स्थिति में था लेकिन नगर निगम ने इससे जर्जर घोषित नहीं किया था। पिछले पांच दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण मकान में दरारें पड़ गई थीं। शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे नगर निगम और पुलिस अधिकारियों ने मकान खाली करा दिया था। इसके अलावा दुकानों को नोटिस देकर दुकानें भी खाली करा दी गईं थीं। शनिवार की दोपहर फिर से बारिश शुरू हुई तो मकान मात्र चार सेकंड में धराशायी हो गया। मकान का मलबा सामने की दुकानों और मकानों से पहुंच गया। जिसकी चपेट में आने से कई लोग बच गए।
विज्ञापन


रास्ता बंद, देर रात तक हो रहा मलबा हटाने का काम
मुरादाबाद। मकान के सामने वाली सड़क पर आवागमन बंद है। केवल नगर निगम के वाहनों से मलबे को हटवाया जा रहा है। मकान का जो हिस्सा गिरने से रह गया था। उससे भी गिरा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed