फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The brother accused of murdering his minor sister was sent to jail by the police.

Moradabad News: नाबालिग बहन के हत्यारोपी भाई को पुलिस ने जेल भेजा

Wed, 29 Apr 2026 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 29 Apr 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
The brother accused of murdering his minor sister was sent to jail by the police.
कुंदरकी। छोटी नाबालिग बहन रीता का हत्यारोपी भाई कपिल उर्फ विक्की की निशानदेही पर मंगलवार को पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दरांती को बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि घटना से पहले उसकी बहन से हाथापाई हुई थी। गुस्से में आकर उसने बहन को मारने के लिए दरांती से कई वार किए थे। पुलिस से बचने के लिए बहाने बनाता रहा लेेकिन कोई बहाना काम नहीं आया।
विज्ञापन

कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम फरहेदी खुर्द निवासी फर्मकर्मी भारत सिंह अपनी पत्नी कुसुम, बेटी शोभा और परिवार अन्य लोगों के साथ मझोला थाना क्षेत्र के ग्राम मीरापुर में रहने वाले बहन रीतावती की बेटी की सगाई में गए हुए थे। घर पर सबसे बड़ा बेटा कपिल उर्फ विक्की और छोटी बेटी रीता छोड़ कर गए थे। देर रात जब मीरापुर से फर्मकर्मी भारत सिंह अपने परिजनों के साथ घर लौटे तो घर में उनकी बेटी रीता का खून से लथपथ शव पड़ा मिला था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि हत्यारोपी कपिल उर्फ विक्की ने पूछताछ में बताया कि उसकी छोटी बहन रीता और परिवार वालों से उसकी नहीं बनती थी। इस वजह से परिवार के लोग उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को जब परिजन बुआ के घर सगाई समारोह में चले गए तो रात में खाना खाने के बाद छोटी बहन रीता से उसका झगड़ा हो गया। इस दौरान रीता हाथापाई करते लगी। गुस्से में आकर उसने कमरे में रखी दरांती को लिया और रीता की गर्दन पर वार कर दिया। इस दौरान उसकी मौके पर मौत हो गई। हत्यारोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।


खौफनाक वारदात से महिलाओं में दहशत

कुंदरकी। क्षेत्र के ग्राम फरहेदी खुर्द में पहली बार इतनी खौफनाक वारदात सामने आने पर महिलाएं भी दहशत में आ गई हैं। महिलाओं का कहना था कि जीवन भर रक्षा का वचन देने वाले एक भाई पर अपनी सगी बहन का कत्ल कर दिया। इस घटना से परिवार सदमे में हैं। सगे संबंधी और रिश्तेदार परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed