फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The brainy horses ran a lot on the last day too, now the kids will show their skills in the final

Moradabad News: अंतिम दिन भी खूब दाैड़े दिमागी घोड़े, अब फाइनल में हुनर दिखाएंगे बच्चे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
The brainy horses ran a lot on the last day too, now the kids will show their skills in the final
मुरादाबाद। अमर उजाला शतरंज प्रतियोगिता के पहले चरण का बुधवार को समापन हो गया। पहले चरण में 57 स्कूलों के करीब तीन हजार बच्चों ने हिस्सा लिया। स्कूली स्तर के विजेता खिलाड़ी अब 17 व 18 मई को आयोजित होने वाले फाइनल मुकाबले में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। फाइनल मुकाबले इंटरनेशनल चेस फेडरेशन (फीडे) के नियमानुसार खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबले में राष्ट्रीय स्तर के रेफरी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बुधवार को छह स्कूलों में मुकाबले खेले गए। यह मुकाबले सेंट मैरी स्कूल बुद्धि विहार, मॉडर्न पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक ग्लोबल स्कूल, विल्सोनिया कॉलेज, विल्सोनिया गर्ल्स कॉलेज, अरबरू हायर सकेंड्री स्कूल में खेले गए। यहां 200 से अधिक बच्चों ने शह और मात के खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मैच में पृथ्वी गुप्ता, अमृतांजलि, वशिष्ठ, शब्बीर हसन, सार्थक, जतिन, संजना, इशिका, असजाद खान, आशीष खन्ना, अद्मय शर्मा और कीर्ति भटनागर ने अपने-अपने स्कूलों में बाजी मारते हुए पहला स्थान हासिल किया। इन स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने अमर उजाला की इस प्रतियोगिता की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों को ऐसे मौके और मंच उपलब्ध कराए जाने से न सिर्फ उनका आत्मविश्वास बढ़ता है बल्कि वह अपने भीतर छिपे हुनर को भी पहचान पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- यह बने विजेता
सेंट मैरी इंटर कॉलेज, बुद्धि विहार
जूनियर वर्ग - पृथ्वी गुप्ता, खदीजा परवीन, आराध्या गोयल
सीनियर वर्ग - अमृतांजलि, सेजल सिद्धू, समृद्धि गुप्ता


मॉडर्न पब्लिक स्कूल
जूनियर वर्ग - वशिष्ठ, सारा इफ्फत, यथार्थ
सीनियर वर्ग - शब्बीर हसन, हर्षित कुमार, अलफिशां

दिल्ली पब्लिक ग्लोबल स्कूल
जूनियर वर्ग - सार्थक, फरहाना, फैज
सीनियर वर्ग - जतिन, जिया, सैयद अरहाम

अलबरू हायर सेकेंडरी स्कूल
जूनियर वर्ग - संजना, गार्गी, गरिमा
सीनियर वर्ग - इशिका, सोफिया, मानसी

विल्सोनिया कॉलेज
जूनियर वर्ग - असजाद खान, अनंत गुप्ता, मो. मूसा
सीनियर वर्ग - आशीष खन्ना, मो. अबान गाजी, मो. उजैर

विल्सोनिया गर्ल्स स्कूल
जूनियर वर्ग - अद्मय शर्मा, वंशिका सिंह
सीनियर वर्ग - कीर्ति भटनागर, कीर्ति विश्नोई, कृतिका यादव
---------

विजेताओं को मिलेगा नकद पुरस्कार
अमर उजाला शतरंज प्रतियोगिता पूरी तरह से निशुल्क है। 22 अप्रैल से शुरू हुई प्रतियोगिता 18 मई तक चलेगी। प्रतियोगिता के विजेताओं को करीब 50 हजार रुपये के नकद इनाम दिए जाएंगे। प्रतियोगिता जूनियर (12 वर्ष से कम) और सीनियर (12 वर्ष से अधिक) वर्ग में आयोजित की जा रही है।

------------

17 व 18 को होगा ग्रैंड फिनाले
अमर उजाला शतरंज प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले शनिवार व रविवार को खेले जाएंगे। शनिवार को जूनियर वर्ग और रविवार को सीनियर वर्ग के फाइनल मुकाबले होंगे। स्कूल के विजेता खिलाड़ी इस फाइनल मुकाबले में हिस्सा लेंगे। फाइनल मुकाबले फीडे के नियमों के अनुसार रैपिड राउंड प्रारूप में होंगे। फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों को सुबह साढ़े आठ बजे आयोजन स्थल पर पहुंचना होगा। खिलाड़ियों को अपने साथ चेस बोर्ड भी लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed