{"_id":"617afaf06761f47706787cec","slug":"the-boy-got-badly-scorched-after-being-hit-by-the-power-line-of-the-railway-kanth-news-mbd4077592199","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे की बिजली लाइन की चपेट में आकर बालक बुरी तरह झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे की बिजली लाइन की चपेट में आकर बालक बुरी तरह झुलसा
विज्ञापन
रिेलवे की बिजली लाइन की चपेट में आकर बालक बुरी तरह झुलसा
अगवानपुर (कांठ)। मालवाहक ट्रेन की बोनी पर खड़े होकर साथियों के साथ मोबाइल से सेल्फी ले रहा बालक ऊपर जा रही हाईवोल्टेज बिजली लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया और कतेज धमाके के साथ दूर जाकर गिरा। मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने बालक को उपचार के लिए मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अगवानपुर पेपर मिल चौराहा निवासी मुन्ना सैफी के घर में विवाह का कार्यक्रम था। जिसमें गुरुवार को मेहमान आए हुए थे। इनमें मुरादाबाद के थाना डिलारी क्षेत्र के गांव रेहटा माफी निवासी सुलेमान का पुत्र समर (12) भी शादी में शामिल हुआ था। शाम करीब चार बजे समर अपने दोस्त खुर्शीद, रशीद सहित अन्य किशोरों के साथ पास में ही स्थित अगवानपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंच गया। यह सभी यहां खड़ी एक मालवाहन ट्रेक की बोगी की छत पर खड़े होकर मोबाइल से सेल्फी ले रहे थे। इस दौरान अचानक समर ऊपर से होकर जा रही रेलवे की हाईवोल्टेज लाइन की चपेट की चपेट में आ गया। इसी के साथ तेज धमाके के साथ समर दूर जा गिरा। बिजली लाइन की चपेट में आकर वह बुरी तरह से झुलस गया। जिससे मौके पर उसके साथियों और किशोरों में कोहराम मच गया। मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही परिजन भी पहुंच गए। वह समर को उठाकर उपचार के लिए मुरादाबाद ले गए। जानकारी के अनुसार गुरुवार देर शाम तक समर का अस्पताल में उपचार जारी था और उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी।
-- फोन के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची 112 पुलिस, रोष
अगवानपुर। थाना क्षेत्र में गुरुवार को रेलवे की बिजली लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलसे बालक समर की मौके से लोगों ने तत्काल 112 पर कॉल कर पीआरवी पुलिस को सूचना दी। लेकिन हादसे के एक घंटे के बाद भी 112 पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। अगवानपुर पुलिस चौकी के मात्र दो कांस्टेबिल पहुंचे। इसे लेकर लोगों ने रोष व्यक्त किया है। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद बबलू कुमार से करने की बात कही है।