{"_id":"5abfe9e44f1c1bb9618b4d2e","slug":"the-boy-escaped-from-stepfather-beating-and-died-on-railway-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौतेले पिता की पिटाई से बच कर भागे युवक की ट्रेन से कटकर मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौतेले पिता की पिटाई से बच कर भागे युवक की ट्रेन से कटकर मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद।
Updated Sun, 01 Apr 2018 01:58 AM IST
विज्ञापन
रेल
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटघर में शनिवार रात मां से मिलने के लिए घर पहुंचे सौतेले बेटे की उसके पिता ने पिटाई कर दी। पिटाई से बचने के लिए बेटा घर से भागा तो रास्ते में रेलवे ट्रैक पार करते वक्त वह मुरादाबाद- काशीपुर पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सौतेले पिता सहित चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मेरठ के लालकुर्ती में रहने वाली गंगा ने पुलिस को बताया कि उसके पहले पति मुके श की तीन साल पहले मौत हो चुकी है। इसके बाद उसने दूसरी शादी प्रेम नगर निवासी गंगू से कर ली। दंपती प्रेम नगर में रहने लगे। शनिवार रात को गंगा का बेटा आशीष (20) अपनी बहन करिश्मा और बहनोई लोकेश निवासी दलपतपुर के साथ मां से मिलने के लिए प्रेम नगर पहुंचा।
आरोप है कि घर पर सौतेले बेटे आशीष को देखकर गंगू ने विरोध जताया। इस दौरान दोनों में विवाद हो गया था। गंगू ने तीन लोगों को बुलाकर आशीष की पिटाई शुरू कर दी। मां गंगा और अन्य लोगों ने आशीष को बचाने का प्रयास किया लेकिन गंगू ने उसे पीटना बंद नहीं किया। इस दौरान मौका पाकर आशीष वहां से जान बचाने के लिए घर से निकलकर भागा तो कुछ दूरी पर स्थित रेलवे लाइन को पार करते वक्त वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे आशीष की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
मामले की सूचना पुलिस को दी गई। एसएचओ कटघर अजय गौतम ने बताया कि शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया गया है। गंगा की शिकायत पर उसके पति गंगू और तीन अन्य लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी भागे हुए हैं, उनकी तलाश में देर रात तक पुलिस ने दबिश दी।