{"_id":"615f65728ebc3e334e1d3172","slug":"the-body-of-the-security-guard-who-went-to-delhi-was-found-in-the-drain-city-news-mbd4053883189","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली जाने को निकले सिक्योरिटी गार्ड का शव नाले में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली जाने को निकले सिक्योरिटी गार्ड का शव नाले में मिला
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रामगंगा विहार में गुरुवार सुबह नाले में सिक्योरिटी गार्ड का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव नाले से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस की जांच में सामने आया है कि वह बुधवार रात अपनी स्कूटी एक ढाबे पर खड़ी कर दिल्ली के लिए निकले थे। गुरुवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
पुलिस के मुताबिक, गुरुवार सुबह रामगंगा विहार में लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। वह सीएल गुप्ता आई इंस्टीट्यूट के पास पहुंचे तो उन्होंने नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। उन्होंने तुरंत इस मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव नाले से बाहर निकलवाया।
मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड और बेल्ट के जरिए उसकी पहचान सिक्योरिटी गार्ड दीपक (45) के रूप में हुई। वह आगरा के किरौली थाना क्षेत्र के एलआईसी कॉलोनी एतमाली वैनपुर निवासी थे। यहां रामगंगा विहार में किराए के मकान में रहकर मॉल में नौकरी कर रहे थे। सूचना मिलने पर सिक्योरिटी कंपनी के सुपरवाइजर सोनू व अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात दीपक ने वेव मॉल के पास एक खोखे पर अपनी स्कूटी खड़ी की थी और खोखे वाले से कहा था कि वह दिल्ली जा रहा है। दीपक की मौत की सूचना मिलने पर नोएडा में रहने वाला उनका भांजा शिवम मिश्रा भी आ गया। शिवम ने पुलिस को बताया कि दीपक के पिता और एक बड़े भाई की पहले ही मौत हो चुकी है।
दीपक अविवाहित थे। मुरादाबाद में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। गुरुवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि दीपक की मौत डूबने से हुई थी। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुुपुर्दगी में दे दिया गया है।