{"_id":"691e166f1579dd8fea0989ed","slug":"the-body-of-the-drowned-youth-was-found-100-meters-away-from-the-incident-site-thakurdwara-news-c-279-1-mo11004-112230-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: घटनास्थल से 100 मीटर दूर मिला डूबे युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: घटनास्थल से 100 मीटर दूर मिला डूबे युवक का शव
Thu, 20 Nov 2025 12:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Thu, 20 Nov 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
सुरजन नगर। रामगंगा नदी में मछली पकड़ने के दौरान डूबे युवक का शव बुधवार को नदी किनारे से बरामद हुआ। एनडीआरफ की टीम व गोताखोरों ने 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को घटनास्थल से 100 मीटर दूर बरामद किया। शव बरामद होते ही परिजनों व रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। बेटे के शव को देखकर मां बेहोश हो गई। बता दें कि मंगलवार को क्षेत्र के गांव सूरज नगर निवासी उमेर पुत्र सरदार लालापुर पीपलसाना गांव के निकट रामगंगा नदी से मछली पकड़ने गया था। जाल लगाते समय उमेर का पैर फिसल गया और गहरे पानी में डूब गया। उसके डूबने की सूचना पर परिजन व स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे थे। रात में नौ बजे तक तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बुधवार की सुबह सुरजन नगर चौकी प्रभारी ने एनडीआरएफ टीम की मदद से शव को बरामद करने में सफलता हासिल की। शव बरामद होने पर टीम व पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। परिजनों ने पीएम करने से इन्कार कर दिया। संवाद
विज्ञापन