{"_id":"69cc2ea0efdbf6ec57097001","slug":"the-body-of-a-young-man-who-left-home-after-receiving-a-call-was-found-hanging-from-a-tree-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-866723-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कॉल आने पर घर से निकले युवक का शव पेड़ पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कॉल आने पर घर से निकले युवक का शव पेड़ पर लटका मिला
विज्ञापन
पाकबड़ा। पाकबड़ा क्षेत्र में सोमवार की रात युवक को किसी ने फोन कर घर से बुला लिया। मंगलवार की सुबह उसका शव मोहल्ले में ही दुपट्टे के सहारे पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस और फाेरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। मंगलवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है। हालांकि परिजन हत्या का आरोप लगाकर इस मामले में जांच कराने की मांग कर रहे हैं।
पाकबड़ा नगर निवासी सलीम (28) संदूक बनाने का काम करता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात वह घर में सोया हुआ था। रात करीब 12 बजे किसी ने उसे कॉल की और बाहर मिलने के लिए बुला लिया। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। परिजन सुबह जागे तो उन्होंने देखा कि सलीम अपनी चारपाई पर नहीं हैं। उसके मोबाइल पर कॉल की तो संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद परिजन उसकी तलाश में जुट गए। मोहल्ले में ही कुछ ही दूरी पर उसका शव दुपट्टे के सहारे पेड़ से लटका मिला। पिता जाहिद ने बताया का कहना है कि वह रात में खाना खाने के बाद सोया था। वह न तो किसी तनाव में था और न ही घर में कोई विवाद हुआ है। किसी ने उसके बेटे को कॉल कर घर से बुलाकर हत्या की है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है।