{"_id":"697d19e843a8480cbb03fdf0","slug":"the-body-of-a-shopkeeper-who-had-been-missing-for-three-days-was-recovered-from-a-canal-moradabad-news-c-279-1-smbd1009-113467-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: तीन दिन से लापता दुकानदार का शव नहर से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: तीन दिन से लापता दुकानदार का शव नहर से बरामद
विज्ञापन
भोजपुर। तीन दिन से लापता दुकानदार अख्तर अली (45) का शव नहर से बरामद हुआ। पुलिस ने माैत का कारण जानने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना भोजपुर के ग्राम गोधी निवासी अख्तर अली (45) परचून की दुकान और कैंटीन चलाते थे। मंगलवार दोपहर वह दुकान का सामान लेने मुरादाबाद स्थित रामपुर दोराहे पर गए थे लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों ने आसपास के गांव एवं रिश्तेदारियों में काफी तलाश किया लेकिन पता नहीं चला। शुक्रवार शाम को ग्राम सिरसवां गौड़ के पास नहर में अख्तर अली का शव मिला। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पानी से बाहर निकाल कर शव की पहचान कराई तथा फील्ड यूनिट बुलाकर जांच भी कराई। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
अख्तर अली की मौत का समाचार सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी सबीना, पुत्री जेहरा पुत्र अयान, फैजान, सलमान शिफान एवं फैज का रोरो बुला बुरा हाल था। भाई अफसर अली ने बुधवार को अख्तर अली के लापता होने पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। संवाद