फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The body of a missing youth was found hanging from a tree with his sister's scarf on Bhai Dooj.

Moradabad News: भैयादूज पर बहन के दुपट्टे से पेड़ से लटका मिला लापता युवक का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
The body of a missing youth was found hanging from a tree with his sister's scarf on Bhai Dooj.
बिलारी(मुरादाबाद)। भैयादूज पर बृहस्पतिवार की सुबह मकरंदपुर गांव में धर्मपुर जलालपुर रोड के किनारे आम के पेड़ से युवक शव लटका मिला। उसने अपने बहन के दुपट्टे को ही फंदा बनाया था। पुलिस गृह कलह में आत्महत्या करने की बात कह रही है जबकि परिजन किसी तरह की गृह कलह से स्पष्ट इनकार कर रहे हैं।कुंदरकी के महमूदा नगला गांव निवासी कमल सिंह का बेटा सतेंद्र सिंह दिल्ली में कॉम्पलेक्स बनाने वाले एक ठेकेदार के अधीन मजदूरी करता था। चार दिन पहले ही सतेंद्र दिवाली का त्योहार मनाने अपने गांव महमूदा नगला आया था। पता चला है कि बुधवार शाम सतेंद्र की अपने घरवालों से किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हो गई थी। सतेंद्र खाना खाने के बाद रात दस बजे यह कहकर घर से निकल गया कि वह टहलने जा रहा है थोड़ी देर में लौटकर आएगा। आधी रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने सोचा कि पहले की तरह शायद चाचा के घर सो गया है। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे तक भी सतेंद्र सिंह घर नहीं लौटा तब परिजनों को चिंता हुई और उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन

सतेंद्र का छोटा भाई मुलायम सिंह जब तलाशते हुए धर्मपुर जलालपुर रोड पर पहुंचा तब उसने देखा कि पेड़ पर सतेंद्र सिंह लटका हुआ है जानकारी मिलते ही सतेंद्र के परिजन और अनेक ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 पुलिस जीप मौके पर पहुंच गई। डायल 112 पुलिस कर्मियों की सूचना पर बिलारी थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह फोरेंसिक टीम लेकर मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की। युवक ने अपनी बहन प्रभा के दुपट्टे को फंदा बनाकर और पेड़ से लटक गया। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन




भैयादूज मनाने की दोनों बहनों की हसरत रह गई अधूरी
बिलारी। सतेंद्र सिंह की मौत से दोनों बहनों प्रभा और सुदर्शना की हसरत अधूरी रह गई। सतेंद्र सिंह के परिवार में पिता कमल सिंह और मां ओमवती के अलावा दो छोटे भाई पप्पू सिंह और मुलायम सिंह हैं। दोनों बहनों प्रभा और सुदर्शना की शादी हो चुकी है। सतेंद्र बड़ा भाई होने के नाते दोनों बहनों को उससे बहुत उम्मीदें लगी रहती थीं। भैयादूज का त्योहार मनाने के लिए प्रभा तो बुधवार शाम को ही अपने मायके पहुंच गई थी जबकि सुदर्शना बृहस्पतिवार की सुबह ससुराल से मायके पहुंची। दोनों बहनें अपने मायके में भैयादूज का त्योहार मनाने की खुशियों के बीच तैयारियां कर रही थीं इसी बीच सतेंद्र सिंह ने आम के बाग में पेड़ पर लटकर कर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed