फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The body of a high school student was found hanging from a noose in the room

Moradabad News: कमरे में फंदे से लटका मिला हाईस्कूल के छात्र का शव

Wed, 26 Feb 2025 12:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 26 Feb 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
The body of a high school student was found hanging from a noose in the room
जुनावई। गांव जलालपुर में हाईस्कूल के छात्र कुलदीप (16) का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। किशोर तीन बहनों के बीच अकेला भाई था। उसकी मौत से परिवार में चीख पुकार मची है। जुनावई थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी गजेंद्र सिंह का बेटा कुलदीप बदायूं जनपद में धर्मपुर टप्पा वैश्य स्थित इंटर कॉलेज में कक्षा दस का छात्र था। इस समय उसकी दहगवां के इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा चल रही है। परिजनों के अनुसार सोमवार को वह पेपर देकर लौटा था। रात को खाना खाने के बाद अपने कमरे में पढ़ने चला गया। जबकि उसकी बहनें दूसरे कमरे में सोने चली गईं। मां निशा पड़ोस में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। देररात जब मां वापस लौटी तो देखा कि कुलदीप का शव कमरे में साड़ी से बने फंदे से लटका हुआ था। यह देख उसकी चीख निकल गई। परिवार व आसपड़ोस के लोग आ गए। शव को फंदे से नीचे उतारा गया। इसके बाद बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। किशोर ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसके बारे में परिवार के लोगों को कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article