फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The board may get a share in the expansion of the Yogi cabinet.

Moradabad News: योगी मंत्रिमंडल विस्तार में मंडल को मिल सकती है हिस्सेदारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
The board may get a share in the expansion of the Yogi cabinet.
मुरादाबाद। तीन राज्यों में प्रचंड बहुमत मिलने के बाद यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में मंडल को भी हिस्सेदारी मिल सकती है। मंडल से मंत्री बनने की दाैड़ में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सबसे आगे हैं। इसके अलावा एमएलसी अशोक कटारिया, कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह और बढ़ापुर विधायक सुशांत सिंह के नामों की भी चर्चा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूसरे कार्यकाल के मंत्रिमंडल में मुरादाबाद मंडल के दो विधायकों को जगह मिली है। रामपुर के बिलासपुर से विधायक बलदेव सिंह औलख और चंदाैसी से विधायक गुलाब देवी को मंत्री बनाया गया है। इस मंत्रिमंडल में भूपेंद्र चाैधरी को भी शामिल किया गया था। बाद में भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना पड़ा। माैजूदा समय में मंत्रिमंडल में मुरादाबाद, अमरोहा और बिजनाैर के जनप्रतिनिधि शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन


ऐसे में मंत्रिमंडल विस्तार में मंडल की भागीदारी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चाैधरी मंत्री बनने के प्रबल दावेदार हैं। पंकज चाैधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से ही भूपेंद्र चाैधरी के मंत्रीमंडल में तीसरी बार शामिल होने की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। इसके अलावा एमएलसी अशोक कटारिया भी दावेदारों में शामिल हैं। वह योगी सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री रहे थे। मुरादाबाद से दूसरे बड़े दावेदारों में उपचुनाव में रिकाॅर्ड मतों से जीत दर्ज करने वाले कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह शामिल हैं। उन्हें कुंदरकी में भाजपा का परचम लहराने का तोहफा मिल सकता है। मंडल से चाैथे चेहरे के रूप में बढ़ापुर से विधायक सुशांत सिंह हैं। वह पूर्व सांसद सर्वेश के बेटे हैं। जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबियों में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा संगठन से जुड़े पूर्व सांसद एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सैनी, अमरोहा जिले के मंडी धनाैरा से दूसरी बार विधायक बने राजीव तरारा समेत अन्य नाम भी शामिल हैं। इसमें मंडल में सैनी बिरादरी की संख्या को देखते हुए सत्यपाल सैनी की दावेदारी मजबूत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed