{"_id":"694b02ae3ba75f9bab0b36cb","slug":"the-bjp-gave-cheques-of-rs-2-lakh-each-to-the-dependents-of-the-nine-deceased-bilari-news-c-307-1-smbd1005-105757-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: भाजपा ने नौ मृतकों के आश्रितों को दिए दो-दो लाख के चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: भाजपा ने नौ मृतकों के आश्रितों को दिए दो-दो लाख के चेक
Wed, 24 Dec 2025 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 24 Dec 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
कुंदरकी। भारतीय जनता पार्टी संगठन ने मंगलवार को कुंदरकी ब्लॉक के ग्राम मुड़िया जैन के दैवीय आपदा में जान गंवाने वाले सभी नौ मजदूरों के आश्रितों को आर्थिक मदद की है। याद रहे कि बीती 16 सितंबर को उत्तराखंड प्रांत के देहरादून जिले में अचानक आई दैवीय आपदा में मुड़िया जैन गांव निवासी मजदूर हरचरन, सोमवती, होराम, राजकुमार, रीना, मदन सिंह, सुंदरी देवी, नरेश और किरन की मौत हुई थी जिनके आश्रितों को भाजप संगठन की ओर से दो दो लाख रुपये के चेक दिए गए हैं। चेक वितरण करने में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ शैफाली सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, सुरेश सैनी, परमेश्वर लाल सैनी, महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला, पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल चौहान, जिला महामंत्री चंद्रपाल सैनी, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अमर सिंह सैनी, महमूदपुर माफी के चेयरमैन प्रतिनिधि मंगल सिंह सैनी, लवली यादव जबर सिंह सैनी, रवि पासी, प्रधान जसवीर सिंह, प्रेम पाल सैनी, लवली यादव आदि उपस्थित रहे।फोटो संख्या दस और ग्यारह भेजे गए है,
विज्ञापन