Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The Bilari sugar mill will begin operations on November 6.

Moradabad News: छह नवंबर से चालू हो जाएगी बिलारी की चीनी मिल

Tue, 03 Nov 2026 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 03 Nov 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
The Bilari sugar mill will begin operations on November 6.
बिलारी। स्थानीय लक्ष्मी जी चीनी मिल का गन्ना पेराई सत्र आगामी छह नवंबर से शुरू होने जा रहा है। सोमवार दोपहर चीनी मिल में इंडेंट का पूजन करने के बाद गन्ना समिति कार्यालय को आगामी चार दिन का इंडेंट जारी कर दिया गया। उधर गन्ना समिति कार्यालय में आइटी सेल से गन्ना किसानों को तोल पर्ची के मैसेज भेज दिए गए।
विज्ञापन




चीनी मिल के गन्ना विभाग में सोमवार दोपहर इंडेंट का पूजन हुआ। पूजन में चीनी मिल के उपाध्यक्ष सुभाष खोखर, मिल के प्रबंधक प्रशासक देवेश शर्मा, महाप्रबंधक गन्ना गिरीश कुमार सिंह, गन्ना प्रबंधक संजीव सिरोही और मनोज तोमर, गन्ना विभाग के आइटी हेड मोहम्मद सलीम आदि अधिकारी मौजूद रहे। पंडित दिनेश चंद्र सती ने विधि विधान से इंडेंट का पूजन किया। पूजन कार्यक्रम पूरा होने के बाद ही लक्ष्मी जी चीनी मिल की ओर से सहकारी गन्ना विकास समिति बिलारी कार्यालय को इंडेंट जारी किया गया। मिल अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इंडेंट के आधार पर ही सहकारी गन्ना समिति द्वारा गन्ना किसानों को तोल पर्ची जारी कर चीनी मिल को गन्ना आपूर्ति किया जाता है।
विज्ञापन




उधर सहकारी गन्ना विकास समिति बिलारी के विशेष सचिव हशमुल हसन ने बिलारी चीनी मिल द्वारा अलग-अलग आगामी चार तिथियों का इंडेंट भेजे जाने की पुष्टि की। समिति सचिव के अनुसार चार नवंबर को 1900 क्विंटल, पांच नवंबर को 2500 क्विंटल, छह नवंबर को 51 हजार क्विंटल और सात नवंबर को 60 हजार क्विंटल गन्ना आपूर्ति किए जाने का इंडेंट भेजा गया है। समिति सचिव ने बताया कि समिति कार्यालय पर आइटी सेल खोलकर तीन कर्मचारियों को जिम्मेदारी दे दी गई है। आइटी सेल के माध्यम से किसानों के मोबाइल पर तोल पर्ची के संदेश भेजे जा रहे हैं। गन्ना किसान को अपना गन्ना चीनी मिल के कांटे पर तुलवाए जाने के दौरान मोबाइल पर आने वाला तोल पर्ची संदेश दिखाना पड़ेगा। चीनी मिल और गन्ना समिति कार्यालय की तैयारियों से स्पष्ट हो गया है कि चीनी मिल का पेराई सत्र आगामी छह नवंबर से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed