{"_id":"690fa7ca0bcad8a2fe0f2602","slug":"the-audience-was-moved-by-the-staging-of-meghnads-wife-sulochanas-sati-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-767565-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मुरादाबाद पहुंची वंदे भारत का पुष्प वर्षा कर किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मुरादाबाद पहुंची वंदे भारत का पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
विज्ञापन
मुरादाबाद। लखनऊ से सहारनपुर के बीच चलाई की वंदे भारत एक्सप्रेस शनिवार दोपहर करीब एक डेढ़ बजे मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची तो पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधि और रेलवे अधिकारी रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहे। इस ट्रेन में यात्रियों में गजब का उत्साह देखने को मिला। पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वाराणसी से वंदे भारत एक्सप्रेस का वर्चुअल उद्धघाटन किया। इसके बाद लखनऊ से सहारनपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन किया गया है। वंदे भारत का मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर शनिवार की दोपहर 12:30 बजे पहुंचने का समय था लेकिन ट्रेन एक घंटे की देरी के साथ प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। रेलवे स्टेशन पर मौजूद जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने ट्रेन पर फूल बरसाकर स्वागत किया। अब मुरादाबाद रेल मंडल को चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस मिल गई है। करीब पांच मिनट ठहराव के बाद ट्रेन को मुरादाबाद की सांसद रुचिवीरा, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह, विधायक रितेश गुप्ता, एमएलसी सतपाल सिंह सैनी, डीआरएम संग्रह मौर्य, सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता समेत अन्य अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को मुरादाबाद से सहारनपुर के लिए रवाना किया।
--
उत्साहित होकर कई दिन पहले टिकट बुक कर लिया था। लखनऊ स्टेशन से सफर करना था लेकिन मैं मुरादाबाद आ गया यहां से आगे का सफर पूरा करूंगा
मोहम्मद इस्राफिल, देवरिया
--
वंदे भारत से लखनऊ-सहारनपुर के लिए सफर करने का लंबे समय से इंतजार किया। आज वंदे भारत में बैठने का सपना पूरा हो गया। दोस्त साथ हैं यह यात्रा यादगार रहेगी।
सहदेव चौधरी, लखनऊ
--
इस ट्रेन में नाश्ते से लेकर खाने तक सभी सुविधाएं अच्छी है। महीने भर पहले परिवार के साथ यात्रा करने का प्लान बना लिया था। ट्रेन में सफाई का भी विशेष ध्यान रखा गया है
विज्ञापन
अरविंद कुमार, शाहजहांपुर
-- -
पहली बार वंदे भारत ट्रेन में बैठा हूं। ऐसे लग रहा है कि जैसे विदेश में सफर कर रहा हूं। सीटें बहुत आरामदायक हैं। वॉशरूम में गंदगी नहीं है किसी अन्य ट्रेन के मुकाबले यह बढ़िया है
गोविंद सिंह, लखनऊ
-- -
यह बोले जनप्रतिनिधि
मोदी सरकार में रेलवे की प्रगति हुई है। कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर इस सरकार ने यातायात को आसान बना दिया है। - सतपाल सिंह सैनी, एमएलसी
--
भाजपा सरकार ने देश की जनता के लिए अद्धभूत कार्य किए हैं। हम सभी को सरकार का आभार व्यक्त करना चाहिए। - रितेश गुप्ता, शहर विधायक
--
- मुरादाबाद को एक और वंदे भारत मिलने पर शहरवासियों में खुशी है। मुरादाबाद से सहारनपुर के बीच वंदे भारत का संचालन कर सरकार ने जनहित में अच्छा कार्य किया है। अब शहर के लोगों का सहारनपुर का सफर आसान हो गया। - रुचिवीरा, सांसद