{"_id":"63e9fa78f2f27b249403388c","slug":"the-attacker-who-shot-vhp-leader-is-still-out-of-police-custody-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"विहिप नेता काे गोली मारने वाला हमलावर अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विहिप नेता काे गोली मारने वाला हमलावर अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर
Mon, 13 Feb 2023 02:26 PM IST
ranjeett ranjeett
अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद
Published by: ranjeett ranjeett
Updated Mon, 13 Feb 2023 02:26 PM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। विहिप नेता संतोष पांथरी को गोली मारने के आरोपी रजत शर्मा को पकड़ने के लिए पुलिस टीमों ने 20 स्थानों पर दबिश दी। पुलिस ने थाने में आरोपियों के साथियों को बुलाकर पूछताछ की लेकिन 24 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सका। पुलिस आरोपी पर इनाम घोषित कर सकती है।
नया मुरादाबाद निवासी विहिप के सह मंत्री संतोष पांथरी उर्फ पंडित अपने मित्र अविनाश गुप्ता और योगेश त्यागी के साथ गांधी कांप्लेक्स के नजदीक दिल्ली रोड पर शनिवार शाम सवा छह बजे आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी समय आरोपी रजत शर्मा बाइक से पहुंचा। उसने संतोष से कहासुनी करने के बाद असलहे से गोली चला दी। गोली संतोष के पेट में लगी। साथियों ने विहिप नेता को साईं अस्पताल में भर्ती कराया। आपरेशन के बाद विहिप नेता की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी हेमराज मीना और एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने मौके का मुआयना किया। देर रात पिता वाचस्पति पांथरी की तहरीर पर पुलिस ने रजत के खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। एसएसपी ने आरोपी को पकड़ने के लिए सीओ सिविल लाइंस के नेतृत्व में पांच टीमें गठित की।
विज्ञापन
पुलिस टीमों ने आरोपी को पकड़ने के लिए 20 संभावित स्थानों पर दबिश दी लेकिन आरोपी का पता नहीं चल सका। इस बारे में एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया का कहना है कि आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर लिया है। इसी कारण उसकी लोकेशन का पता नहीं चल सका।
वहीं सीओ डॉ. अनूप सिंह का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर उसके ऊपर इनाम घोषित किया जाएगा।