फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The Aryans are in the title round on the strength of captain Manit Chaudhary.

Moradabad News: कप्तान मनित चौधरी के दम पर द आर्यंस खिताबी दौर में

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
The Aryans are in the title round on the strength of captain Manit Chaudhary.
विजेता टीम  के ​खिलाड़ी। - फोटो : मुरादाबाद
मुरादाबाद। द आर्यंस जोया ने सब जूनियर चैंपियनशिप में आर्यंस क्रिकेट एकेडमी को रोमांचक मुकाबले में पांच विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है, जहां उसका मुकाबला स्प्रिंगफील्ड क्रिकेट एकेडमी से होगा। टीम की जीत में कप्तान मनित चौधरी के हरफनमौला प्रदर्शन ने अहम भूमिका निभाई। मनित ने बल्लेबाजी करते हुए 59 गेंदों पर 14 चौके की मदद से 78 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, गेंदबाजी करते हुए मनित ने छह ओवर में 32 रन देकर चार महत्वपूर्ण विकेट भी चटकाए। एमपीएस क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर मंगलवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में आर्यंस क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम की शुरुआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही और पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज काव्यांश सिसौदिया ने अपना विकेट खो दिया। इसके बाद टीम ने निर्धारित 30 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 175 रन बनाए। टीम की ओर से हार्दिक राय ने 37, कौशल जोशी ने 32 और नक्श सिंह ने 29 रन बनाए। आर्यंस जोया के गेंदबाज मनित चौधरी ने चार, अदनान व काशिफ ने एक-एक विकेट हासिल किए, जबकि आर्यंस क्रिकेट एकेडमी के चार बल्लेबाज रन आउट हुए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी द आर्यंस जोया की भी शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज रय्यान खाता खोले बिना ही अपना विकेट गंवा बैठे। इसके बाद कप्तान मनित चौधरी ने 78, उजैर अहमद ने 24 और अभय प्रताप सिंह ने 22 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। टीम ने 25.2 ओवर में पांच विकेट खोकर 179 रन बना लिए और पांच विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। आर्यंस क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। टीम के गेंदबाजों ने 42 अतिरिक्त रन दिए। गेंदबाज विकास गौतम ने दो और कौशल जोशी ने एक विकेट हासिल किए। लीग का खिताबी मुकाबला द आर्यंस जोया और स्प्रिंगफील्ड क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed