फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The artisan ran away with gold worth 20 lakhs

Moradabad News: 20 लाख का सोना लेकर भागा कारीगर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
The artisan ran away with gold worth 20 lakhs
मुरादाबाद। मुगलपुरा थाना क्षेत्र में पश्चिम बंगाल का एक कारीगर सराफ का 20 लाख रुपये का सोना लेकर भाग गया। सराफ ने सोना आभूषण बनाने के लिए दिया था। पुलिस ने सराफ की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मुगलपुरा क्षेत्र के मोहल्ला कानून गोयान फैजगंज निवासी संजय रस्तोगी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी सोने-चांदी की दुकान है। उन्होंने पश्चिम बंगाल के ताकेश्वर थाना क्षेत्र के गुड़िया भाटा निवासी याकूब सहाना को सात दिसंबर से लेकर 13 दिसंबर 2024 तक 240 ग्राम सोना जेवर बनाने के लिए दिया था। आरोपी याकूब मोहल्ला कानून गोयान में ही किराये के मकान में रहकर जेवर बनाता था।
विज्ञापन

उसने तीन दिन में जेवर बनाने की बात कही थी। समय बीतने के बाद भी याकूब ने जेवर दुकान पर नहीं पहुंचाए तो सराफ मकान पर पहुंचे तो वहां ताला लगा मिला। आरोपी ने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया। मुगलपुरा थाना प्रभारी कुलदीप कुमार तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article