{"_id":"660a0efe7c65067db3046626","slug":"the-aroma-of-vermicelli-being-prepared-in-sambhal-is-spreading-to-other-cities-moradabad-news-c-275-1-smbd1030-109236-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: संभल में तैयार हो रहीं सेवइयां की दूसरे शहरों तक फैल रही महक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: संभल में तैयार हो रहीं सेवइयां की दूसरे शहरों तक फैल रही महक
विज्ञापन
संभल। संभल में तैयार होने वाली सेवइयां इस ईद पर दूसरे शहरों तक मांग में बनी हुई हैं। मांग के चलते ही रमजान से पहले ही तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। जिससे दूसरे शहरों में महक जल्दी पहुंचाई जा सके। बड़े पैमाने पर सेवइयां तैयार हो रही हैं।
रमजान शुरू होते ही इसे बनाने का काम शुरू हो गया था। फैक्टरी स्वामी का कहना है कि दूर-दराज के ऑर्डर मिले हैं। इन्हें पूरा कर रहे हैं। आर्य समाज रोड पर मोहल्ला खग्गू सराय में शान वारिस सेवइयां की फैक्टरी चलाते हैं। इनमें मेंदा से सेवइयां बन रही हैं। शान वारिस ने बताया कि अलीगढ़, बदायूं, रामपुर, अमरोहा, मुरादाबाद और बरेली से सेवइयां के ऑर्डर मिले हैं।
ईद से डेढ़ माह पहले ही इसका निर्माण शुरू करा दिया था। हर दिन करीब पांच क्विंटल मेंदा की सेवइयां बन रही हैं। शान वारिस ने बताया कि ईद में कुछ समय है। ऐसे में सभी ऑर्डर को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। बताया कि यह कारोबार ईद से पहले ही अच्छा चलता है। अन्य दिनों में सामान्य रहता है। इसलिए हर वर्ष ईद पर होने वाले अच्छे कारोबार से उम्मीद रहती है।