फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The arena resonated with powerful moves, the wrestling winners won hearts

Moradabad News: दमदार दांव-पेचों से गूंजा अखाड़ा, कुश्ती के विजेताओं ने जीता दिल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
The arena resonated with powerful moves, the wrestling winners won hearts
मुरादाबाद। अखाड़े में उतरे युवा योद्धाओं ने दमखम दिखाते हुए विरोधी खिलाड़ियों को चित कर मेडल अपने नाम किया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्पोर्ट्स सोनकपुर स्टेडियम में आयोजित जनपद स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में मंगलवार को पहलवानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। विभिन्न भार वर्गों में हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने न सिर्फ शारीरिक ताकत बल्कि तकनीक और दिमागी हुनर से भी दर्शकों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

कुश्ती की स्पर्धा में विशेष, ऋषि दिवाकर, अरूण, मो. शान, अयान खां, अभिषेक, मो. समीर, जावेद, रविंद्र और मो. शानू ने विभिन्न भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। इसके अलावा बैडमिंटन की अंडर-13 बालक वर्ग की स्पर्धा में भव्या जगिया और हर्ष गुप्ता एवं बालिका वर्ग में शानवी शर्मा और मानव मिश्रा ने फाइनल में प्रवेश किया। वहीं अंडर-18 बालक वर्ग में शिवम शर्मा व कुलदीप एवं बालिका वर्ग में अवंतिका व अक्षिता गुप्ता ने खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।
विज्ञापन

फुटबाल की स्पर्धा में सोनकपुर स्टेडियम और शिरडी साईं पब्लिक स्कूल एवं गोल्डेन गेट ग्लोबल स्कूल और पारकर इंटर कॉलेज ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल ने किया। इस मौके पर क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार सिंह, डॉ. अजय पाठक, प्रदीप आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00


ये रहा नतीजा
फुटबाल
मैच - विजेता - अंतर
शिरडी साईं पब्लिक स्कूल-1 बनाम क्रिप्टन पब्लिक स्कूल - शिरडी साईं स्कूल - 1-0
गोल्डेन गेट ग्लोबल स्कूल बनाम शिरडी साईं पब्लिक स्कूल विंग-2 - गोल्डेन गेट स्कूल - 4-2
सोनकपुर स्टेडियम बनाम रेनबो पब्लिक स्कूल - सोनकपुर स्टेडियम - 3-0
पारकर इंटर कॉलेज बनाम सेंट मीरा एकेडमी - पारकर कॉलेज - 1-0


कुश्ती
भारवर्ग - प्रथम - द्वितीय - तृतीय
57 किग्रा - विशेष - रोहित - अनिकेत व यश तुरैया
61 किग्रा - ऋषि दिवाकर - दिग्विजय - शादाब खान व यश
65 किग्रा - अरूण - आदर्श - सुमित व मोहन
70 किग्रा - मो. शान - रजत - अभिनव व आयुष
74 किग्रा - अयान खां - हर्ष बजाज - तक्ष कसाना व निर्भय
79 किग्रा - अभिषेक - मयंक - शुभ गुप्ता व विशाल
86 किग्रा - मो. समीर - रितिक - नवाज व रोहित
92 किग्रा - जावेद - अभिषेक - सूजल व नकुल
97 किग्रा - रविंद्र - अभिजीत - रिहान व लकी
125 किग्रा - मो. शानू - कृष्णा कुमार - रजत पाल व अमन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed