फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The annual Ramdol procession was taken out with great fanfare and musical accompaniment.

Moradabad News: गाजे-बाजे के साथ निकाली गई रामडोल की वार्षिक शोभायात्रा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
The annual Ramdol procession was taken out with great fanfare and musical accompaniment.
ठाकुरद्वारा। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के बाद निकलने वाले रामडोल की वार्षिक शोभायात्रा रविवार को गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर और प्रसाद वितरण कर जोरदार स्वागत किया। शोभायात्रा शाम चार बजे रामलीला मैदान से शुरू हुई।
विज्ञापन

शोभायात्रा का प्रारंभ भाजपा विधायक सुशांत सिंह ने पूजा-अर्चना कर किया। शोभायात्रा मोहल्ला जमुना वाला, बड़ा बाजार, कोतवाली, बुध बाजार व बाजार गंज से होकर निकाली गई। करीब चार किमी लंबी शोभायात्रा को निकलने में करीब पांच घंटे लगे। शोभायात्रा में डीजे पर बज रहे धार्मिक धुनों और गानों ने नगर का माहौल धार्मिक कर दिया। लोगों ने यात्रा में शामिल झांकियों की पूजा-अर्चना भी की।
विज्ञापन

नंगलिया के प्राचीन शिव मंदिर की भगवान शिव-पार्वती के विवाह की विशाल नंदी पर निकाली गई झांकी आकर्षण और आस्था का केंद्र बनी हुई थी। खाकेश्वर मंदिर की भगवान श्री गणेश की झांकी ने आने वाले गणेश उत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया। होलिका मंदिर की राधा-कृष्ण और गोपियों की झांकी भी आकर्षण का केंद्र बनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला बंजारान स्थित श्री शिव-शक्ति मंदिर की शिव-सती और दक्ष की झांकी, रतूपुरा की अघोरी की झांकी, मोहल्ला वाल्मीकि मंदिर वार्ड एक और दो की काली माता की झांकी, चित्रगुप्त शिव मंदिर की शिव-पार्वती नृत्य की झांकी, बाजार गंज के माता मंदिर की मां लक्ष्मी की झांकी, आर्य नगर शिव मंदिर की राधा-कृष्ण की झांकी, रामलीला कमेटी की श्री कृष्ण की माखन चोरी की झांकी, सहित विभिन्न मंदिरों की करीब 25 झांकियां शोभायात्रा में शामिल थीं।

इस अवसर पर रामलीला कमेटी के प्रबंधक अवनीश कुमार शर्मा, दिनेश कुमार पूठिया, भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष शिवेंद्र गुप्ता, संजीव चौहान, उमेश गुप्ता शरद पूठिया, ओम कुमार एडवोकेट, अनुज कुमार शर्मा, अनिल नायक एडवोकेट, आशु वाल्मीकि व पंकज गुप्ता आदि रहे।

फोटो 5 से 10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed