फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The agitation of the organizations was postponed on the assurance of DM

Moradabad News: डीएम के आश्वासन पर टला संगठनों का आंदोलन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
The agitation of the organizations was postponed on the assurance of DM
मुरादाबाद।
विज्ञापन

नगर निगम के गृहकर, जलकर अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ संगठनों का पैदल मार्च टल गया है। बृहस्पतिवार रात डीएम अनुज कुमार सिंह ने बैठक कर संगठनों के प्रतिनिधियों की बात सुनी। उन्होंने मांगों पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद डॉक्टर, निर्यातक, ट्रांसपोर्टर व व्यापारी पैदल मार्च स्थगित करने पर राजी हो गए।

बैठक में गृहकर व जलकर की बढ़ी हुई दरों को वापस करने व कार्रवाई पर रोक लगाने का आश्वासन दिया है। नगर विधायक रितेश गुप्ता की मौजूदगी में यह वार्ता हुई। संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि अब शुक्रवार को अस्पताल व प्रतिष्ठान खुले रहेंगे। वहीं यह भी कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो सभी फिर से लामबंद होंगे। इसे लेकर कांवड़ यात्रा समाप्त होने के बाद विस्तृत बैठक होगी। मौके पर ही संगठनों ने डीएम को अपना मांग पत्र भी सौंपा। संगठनों का कहना है कि सीएम कार्यालय की ओर से गृहकर व जलकर की समस्याओं पर नगर आयुक्त से प्रेजेंटेशन मांगा गया है। संगठनों की मांग भी यही है कि नई दरों को वापस लिया जाए। अतिक्रमण हटाने के नाम पर व्यापारियों की वर्षों पुरानी दुकानें न तोड़ी जाएं। पहले से चल रहे अस्पतालों के बेसमेंट पर कार्रवाई न की जाए। इन्हीं मांगों को लेकर संगठनों ने नौ अगस्त को टाउनहॉल से डीएम कार्यालय तक पैदल मार्च निकालने व अस्पताल में दो घंटे ओपीडी बंद रखने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन

डीएम के साथ बैठक में आईएमए के अध्यक्ष डॉ. रवि गंगल, डॉ. मनोज सक्सेना, कपड़ा व्यापारी विजय मदान, लघु उद्योग भारती की ओर से अंशुल अग्रवाल, नितिन राज, आईआईए के सचिव गोपाल मेहता, चैप्टर चेयरमैन रवि कटारिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




- डीएम ने आश्वासन दिया है कि गृहकर व जलकर की वसूली नई दरों पर नहीं की जाएगी। अन्य कार्रवाइयों को भी रोक दिया जाएगा। कांवड़ यात्रा समाप्त होने के बाद इस संबंध में विस्तृत बैठक करेंगे। फिलहाल पैदल मार्च स्थगित कर दिया गया है। अस्पताल खुले रहेंगे।
- डॉ. रवि गंगल, आईएमए अध्यक्ष



मुरादाबाद के डॉक्टरों, व्यापारियों, निर्यातकों की समस्या का प्रदेश सरकार ने संज्ञान लिया है। जिला प्रशासन के नई दरों पर गृहकर व जलकर की वसूली रोकने के आश्वासन पर संगठनों ने पैदल मार्च व प्रस्तावित आंदोलन स्थगित कर दिया है।


- रितेश गुप्ता, नगर विधायक
- रात में व्यापारियों और डॉक्टरों का एक प्रतिनिधिमंडल मिलने के लिए आया था। उन्होंने गृहकर, जलकर, बेसमेंट की जांच और अतिक्रमण के मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा है। अच्छे ढंग से वार्ता हुई है। अभी कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया है।
- अनुज कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed