{"_id":"665f9a4baef6131bbe062af4","slug":"the-acting-of-the-artists-was-worth-seeing-in-the-drama-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-414056-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: नृत्य एवं नाट्य संध्या में दर्शनीय रहा कलाकारों का अभिनय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: नृत्य एवं नाट्य संध्या में दर्शनीय रहा कलाकारों का अभिनय
विज्ञापन
मुरादाबाद।
जिला कृषि, विकास, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी के तहत जिगर मंच पर विरासत- नृत्य एवं नाट्य संध्या का आयोजन हुआ। मुरादाबाद सांस्कृतिक समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से कलाकार जुटे। नृत्य एवं अभिनय से उन्होंने दर्शकों को देर तक तालियां बजाने को मजबूर कर दिया।
वाराणसी नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर अमित श्रीवास्तव ने ''''''''जटायु सद्गति'''''''' की प्रस्तुति दी तो दर्शक भावनाओं के समंदर में गोता खाने लगे। कलाकारों से सुसज्जित नृत्य एवं नाट्य संध्या का आगाज महेश चंद्र अग्रवाल और एमआईटी के चेयरमैन वाईपी गुप्ता ने किया। कार्यक्रम के संयोजक रामलीला निर्देशक डॉ. पंकज दर्पण अग्रवाल रहे। उन्होंने देश भर से आए शास्त्रीय एवं लोक कलाकारों का परिचय कराया। देहरादून से आए ग्रुप ने रुपिका पासी और शिवांगी त्यागी के निर्देशन में गणेश वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद अलीगढ़ से आईं आस्था शर्मा ने लोक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की वाह वाही लूटी। दिल्ली की प्रख्यात कत्थक नृत्यांगना सुमिता दत्ता राय ने शास्त्रीय श्री राम स्तुति प्रस्तुत करके मन मोह लिया। देश विदेश में ख्याति प्राप्त कत्थक नृत्यांगना दिल्ली की दिव्या बुरा के नृत्य ने कार्यक्रम को ऊंचाई पर पहुंचा दिया।
नन्ही सी वंडर गर्ल अवनि नेल्लि ने योगा के साथ नृत्य का अद्भुत प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने लचीले शरीर को तोड़ मरोड़कर लोगों को दांतों तले उंगली दबाने को विवश कर दिया। अलीगढ़ की कत्थक नृत्यांगना चंद्रिका अग्रवाल ने अद्भुत शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति की। देहरादून से आई वैशाली चौहान ने भी बहुत सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। गाजियाबाद से आईं पूजा यादव ने सुंदर लोक नृत्य से समां बांधा। देहरादून की रुपिका पासी और शिवांगी त्यागी ने युगल नृत्य किया। छोटी सी बालिका वनस्थली राजस्थान से आई सिद्धि ने भी अपने नृत्य की छाप छोड़ी।कार्यक्रम का संचालन डॉ. पंकज दर्पण दर्पण अग्रवाल और विपिन जैन ने संयुक्त रूप से किया। मुरादाबाद सांस्कृतिक समाज की ओर से प्रदर्शनी प्रभारी राहुल शर्मा, परवेज नाजिम, सुशील शर्मा आदि का सम्मान किया गया। इस मौके पर संजीव आकांक्षी, सुरेश चंद्र अग्रवाल, डॉ. नितिन अग्रवाल, पंकज सक्सेना, अनिता गुप्ता, अभय पांडेय, गोपाल हरि गुप्ता, वंदना कपूर, गोपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।