फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The accused, who was on custody remand, recovered the woman's earrings.

Moradabad News: कस्टडी रिमांड पर आए आरोपी ने बरामद कराया महिला का कुंडल

Wed, 08 Oct 2025 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 08 Oct 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
The accused, who was on custody remand, recovered the woman's earrings.
बिलारी। पुलिस द्वारा अदालत के आदेश पर कस्टडी रिमांड पर लाए गए आरोपी ने महिला से छीना गया कुंडल बरामद करा दिया। बीती 20 सितंबर की दोपहर बाद संभल जिले के कस्बा चंदौसी के मोहल्ला इंदरा कालोनी निवासी योगेंद्र यादव अपनी पत्नी को बाइक पर बैठाकर मुरादाबाद से बिलारी होते हुए चंदौसी जा रहे थे। रास्ते में इब्राहीमपुर टोल प्लाजा के निकट पीछे से आए बाइकसवार ने झपटटा मारकर योगेंद्र यादव की पत्नी के कान से कुंडल छीन लिया था। इस घटना का मुकदमा योगेंद्र यादव ने विपिन निवासी गांगन तिराहा थाना कटघर के खिलाफ दर्ज कराया था। बिलारी पुलिस आरोपी विपिन को गिरफ्तार करती उससे पहले ही अदालत में चल रहे एक और मुकदमे में वारंट हो जाने पर विपिन स्वयं अदालत में हाजिर हो गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह उसे एसीजेएम की अदालत के आदेश के बाद जिला कारागार से पुलिस कस्टडी रिमांड पर लाया गया। इस दौरान आरोपी ने घटना में प्रयुक्त बाइक और महिला से छीना गया कुंडल बरामद करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed