फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The accused who raped a woman by giving her a cold drink in a hotel has been arrested

Moradabad News: होटल में कोल्ड डि्रंक पिलाकर महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
The accused who raped a woman by giving her a cold drink in a hotel has been arrested
मुरादाबाद। कोतवाली क्षेत्र स्थित होटल में महिला को कोल्ड डि्रंक पिलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी इस्लाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कटघर क्षेत्र में रहने वाली महिला ने 10 फरवरी को कोतवाली में सिविल लाइंस के काजीपुरा निवासी इस्लाम के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जिसमें महिला ने बताया कि वह फर्म में काम करती है। इसी फर्म में माल सप्लाई करता है।इसी दौरान उसने महिला से बातचीत बढ़ा ली और फोन नंबर ले लिया था। इसके बाद आरोपी महिला से वीडियो कॉल करने लगा। एक दिन आरोपी ने बहाने से महिला को कोतवाली क्षेत्र स्थित एक होटल में ले गया था। यहां आरोपी ने महिला को कोल्ड डि्रंक पिलाया। उसने हलवा भी खिलाया था। इसके बाद महिला बेहोश हो गई थी। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया था। आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की थी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी, लेकिन हाथ नहीं आ रहा था। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को गिफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed