{"_id":"690fa869d1ccb4e5c304858d","slug":"the-accused-released-on-bail-from-jail-again-kidnapped-the-teenager-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-767243-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: जेल से जमानत पर छूटे आरोपी ने फिर किया किशोरी का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: जेल से जमानत पर छूटे आरोपी ने फिर किया किशोरी का अपहरण
विज्ञापन
अगवानपुर(मुरादाबाद)। जेल से जमानत पर छूटे आरोपी फरमान ने दोबारा किशोरी का अपहरण कर लिया। आरोपी इसी किशोरी के अपहरण के आरोप में जेल में बंद था और कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। पुलिस ने इस मामले में किशोरी के भाई की तहरीर पर महिला समेत छह लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। अगवानपुर के एक मोहल्ले में रहने वाली किशोरी के भाई ने दो अक्तूबर 2024 को सिविल थाने में फरमान समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया था जिसमें आरोप लगाया कि आरोपी उसकी नाबालिग बहन को अगवा कर ले गया है। पुलिस ने इस मामले में किशोरी को बरामद कर उसके कोर्ट में बयान कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया था। बाद में आरोपी फरमान कोर्ट में सरेंडर कर जेल चला गया था। कुछ दिन पहले आरोपी जेल से जमानत पर छूट गया। किशोरी के भाई ने सिविल लाइंस थाने में एक और केस दर्ज कराया है जिसमें उसने बताया कि रामपुर में उसके रिश्तेदारी में शादी थी। परिवार के लोग शादी में शामिल होने गए थे। बीमार मां की देखभाल के लिए 17 वर्षीय बहन और एक भाई घर में मौजूद थे। आरोप है कि बुधवार की रात करीब एक बजे अगवानपुर में जामा मस्जिद के पास रहने वाला फरमान, साबिर, रिजवान और इमरान ने जबरन किशोरी का अपहरण कर लिया। किशोरी के भाई ने कार से जाते हुए उन्हें देख लिया। इसके बाद पीड़ित ने युवक के चाचा फतह अली और आलम से इसकी शिकायत की तो उन्होंने पीड़ित से गाली गलौज की।
सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार आरोपी फरमान समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। किशोरी की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
-- -
जेल जाने से पहले आरोपी ने वायरल किया था वीडियो
पिछली बार किशोरी के अपहरण में फरमान पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा लेकिन उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया था जिसमें उसने किशोरी के परिजनों को चेतावनी दी थी। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए तमाम कोशिश की थी लेकिन युवक पुलिस के हाथ नहीं आया था और किशोरी के परिजनों को धमकी के बाद फरमान ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।