फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The accused of murdering a businessman surrendered at the police station.

Moradabad News: कारोबारी की हत्या के आरोपी ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
The accused of murdering a businessman surrendered at the police station.
कुंदरकी। जिला पंचायत सदस्य महजबीं के देवर एवं टायर कारोबारी अनीस अहमद की हत्या करने के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले आरोपी फरमान ने थाने पहुंच कर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पिस्टल बरामद कर ली है और पूछताछ की जा रही है। इस मामले में पुलिस ने कारोबारी के भाई की तहरीर पर चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कारोबारी के छोटे भाई नफीस अहमद ने कुंदरकी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने बड़े भाई अनीस अहमद और भतीजे मो.अहराज के साथ तरावीह पढ़कर अपने घर लौट रहे थे। घर के पास पहले से ही चार अज्ञात लोग अपने हाथाें में हथियार लिए खड़े थे। इन लोगों ने दोनों भाइयों पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें चार गोलियां टायर कारोबारी मो.अनीस को लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि नफीस अहमद बाल बाल बच गए थे। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग जुटे तो हत्यारोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। कारोबारी अनीस अहमद को अस्पताल भी ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि कारोबारी अनीस अहमद की हत्या में चार अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जिसमें एक आरोपी मो. अरमान को हिरासत में ले लिया है। जिससे पूछताछ कर जल्द की खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

तीन दिन से कारोबारी की रेकी कर रहा था अरमान



कुंदरकी। सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर टायर कारोबारी की अनीस अहमद की रंजिशन हत्या करने की बात स्वीकार करने वाले मोहम्मद अरमान कई दिन पहले से रेकी कर रहा था ताकि वह चोरी के इल्जाम और मारपीट का बदला ले सके। तीन दिन पहले अरमान कारोबारी अनीस अहमद के पैतृक ग्राम रूपपुर में गया। जिसको लोगों ने देखा भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन




गम और गुस्से के बीच कारोबारी के शव को किया सुपुर्द ए खाक



पूर्व मंत्री, विधायक समेत हजारों लोग हुए शामिल
कारोबारी के गमजदा परिवार को बंधाया ढांढस



कुंदरकी। कारोबारी अनीस अहमद के शव का पुलिस ने शुक्रवार की देर रात पोस्टमार्टम कराकर परिजनाें को सौंप दिया था। शनिवार की सुबह कारोबारी का शव जब पैतृक ग्राम रूपपुर में पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। शव को देखने के लिए लोगों को भारी भीड़ जुट गई। नमाज ए जनाजा पढ़ाई गई जिसके बाद कारोबारी के शव को गम और गुस्से के बीच सुपुर्द ए खाक किया गया। दफीने में पूर्व मंत्री हाजी अकबर हुसैन, बिलारी विधायक मोहम्मद फहीम इरफान, पूर्व विधायक हाजी मोहम्मद रिजवान, कुंदरकी विधायक के बड़े भाई ठाकुर जयवीर सिंह, जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद नावेद उर्फ बबलू, राबुल पाशा और हाजी मोहम्मद रफी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गुलाम रब्बानी, आईटीएम ग्रुप के चेयरमैन आरिफ पाशा, सपा नेता हाजी मोहम्मद उस्मान, एआईएमआईएम नेता हाफिज मोहम्मद वारिस, मोहम्मद यूसुफ उर्फ कल्लू प्रधान, मुशाहिद हुसैन, पूर्व चेयरमैन पति असलम खां, मास्टर नवाब हुसैन, हाजी राबिल पाशा समेत हजारों की संख्या में लोग शामिल रहे और गमजदा परिवार को ढांढस बंधाया।



चार गोलियां हो गई शरीर से पार
कुंदरकी। शुक्रवार की देर रात ही पुलिस ने कारोबारी के शव का पोस्टमार्टम करा दिया था। शनिवार सुबह आई रिपोर्ट से पता चला कि दो गोलियां कारोबारी की पीठ, एक कान के पास और एक हाथ में मारी गई थी। यह सभी गोलियां शरीर से पार हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed