{"_id":"67e31541ea7d50b5cc010b0c","slug":"the-accused-arrested-in-the-encounter-were-sent-to-jail-three-are-still-being-searched-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-609234-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी भेजे गए जेल, तीन की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी भेजे गए जेल, तीन की तलाश
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार गोकशी के दो आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार की दोपहर अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने मौके से भागे साथियों के बारे में कुछ अहम जानकारियां दीं। पुलिस तीनों की तलाश कर रही है। कटघर पुलिस ने सोमवार की रात गोट और सक्टूनाला के बीच मुठभेड़ के दौरान दो बाइक सवारों को गिरफ्तार किया था।
मुठभेड़ में पुलिस की गोली से मूंढापांडे करनपुर निवासी नावेद और अरवर अली घायल हो गए थे। इस दौरान दूसरी बाइक पर सवार तीन बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में सफल हो गए। आरोपियों से पुलिस ने बिना नंबर की बाइक, दो तमंचा, दो कारतूस, कुल्हाड़ी और अन्य उपकरण बरामद हुए है।
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपियों ने मौके से भागे बदमाशों के बारे में जानकारी दी है। इनमें करनपुर निवासी महफूज और मूंढापांडे के गांव मातीपुर निवासी शमशाद और अकरम शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि पांचों ने मिलकर कटघर थाना क्षेत्र में 23 मार्च को एक गोवंश को पकड़ कर काटा था। स्थानीय पुलिस मौके से भागे तीनों आरोपियों की तलाश करने के लिए दबिश दे रही है।