फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The accused arrested for robbing 26 thousand rupees by drinking intoxicants

नशीला पदार्थ पिलाकर 26 हजार रुपये लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
The accused arrested for robbing 26 thousand rupees by drinking intoxicants
मुरादाबाद। सिविल लाइंस के अगवानपुर में कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर व्यापारी से 26 हजार रुपये लूटने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एसएसपी की फटकार के बाद इस मामले में केस दर्ज किया था। इस घटना में शामिल दूसरा आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के अगवानपुर निवासी निलोफर हाशमी ने सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज कराया था। जिसमें उसने बताया था कि उसके पिता दुल्हे अली की दुकान को नदीम ने किराए पर ले रखा है। आठ जून को नदीम उसके पिता को ईंट भट्ठे से ईंटें दिलाने के लिए अपने साथ ले गया था। नदीम के साथ अगवानपुर निवासी गुलशेर भी था। आरोप है कि दोनों ने उसके पिता को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया था और 26 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए थे। पुलिस ने नदीम और उसके साथी गुलशेर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। शनिवार को पुलिस ने आरोपी नदीम को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed