फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   TET: Candidates' faces lit up upon seeing easy questions on the final day.

टीईटी: आखिरी दिन आसान सवालों को देखकर खिले अभ्यर्थियों के चेहरे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
TET: Candidates' faces lit up upon seeing easy questions on the final day.
मुरादाबाद। शिक्षक पात्रता परीक्षा के आखिरी दिन शनिवार को 89.11 फीसदी अभ्यर्थी उपस्थित रहे। परीक्षा में आए आसान सवालों को देखकर अभ्यर्थियों के चेहरे खिले रहे। उनका कहना है कि आसानी से परीक्षा उत्तीर्ण करने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मुरादाबाद जनपद में 26 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में 9493 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 8460 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 1033 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए नहीं आए। केंद्रों पर सघन जांच के बाद अभ्यर्थियों को केंद्र पर प्रवेश दिया गया। डीआईओएस रितु तोमर ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई है। सभी केंद्रों पर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी रही। इसके अलावा सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों की मिली-जुली प्रतिक्रिया रही। अभ्यर्थियों ने बताया कि बाल विकास और पर्यावरण अध्ययन के सवाल अपेक्षाकृत कठिन थे। हालांकि हिंदी व संस्कृत के सवाल आसान रहे।
विज्ञापन


ड्यूटी की वजह से पढ़ने का नहीं मिला समय
शिक्षिका निगहत बी ने बताया कि पहले एसआईआर और अब जनगणना में ड्यूटी लगी थी। इसके अलावा बीएलओ भी हूं। इसकी वजह से इस परीक्षा के लिए तैयारी करने का समय नहीं मिला था। चूंकि शिक्षकों सेवा में बने रहने के लिए टीईटी करना उत्तीर्ण है, इसलिए मैं परीक्षा देने के लिए आई हूं। प्रश्नपत्र आसान आया था। ईवीएस के कुछ सवाल आसान थे, जबकि बाल विकास के सवाल आसान लगे। 20 मिनट पहले मैंने सभी 150 सवाल हल कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन...
प्रश्नपत्र बहुत सरल था। हिंदी और संस्कृत के सवाल मुझे बहुत आसान लगे, जबकि सीडीपी के सवाल थोड़े घुमावदार थे।
सोनू यादव, बदायूं

मैंने सभी सवाल हल कर दिए। हिंदी के अलावा मुझे ईवीएस और सीडीपी के सवाल भी आसान लगे। निर्धारित समय से 15 मिनट पहले प्रश्नपत्र हल कर दिया था।
खड़ग सिंह, बरेली

हिंदी और संस्कृत के सभी सवाल आसान थे, जबकि पर्यावरण के सवाल उलझाने वाले थे। इस परीक्षा के लिए मैं एक साल से तैयारी कर रहा हूं। निजी स्कूल में शिक्षक हूं।

अंकित कुमार, सहारनपुर
एक निजी स्कूल में मैं गणित विषय का शिक्षक हूं। इसलिए मुझे गणित के सवाल सबसे ज्यादा आसान लगे। ईवीएस के सवाल उलझाने वाले और सीडीपी के सवाल मध्य स्तर के थे।
विशांत कुमार, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed