{"_id":"61cb6b5f0bb4555c2f438e9b","slug":"tere-brother-did-the-murder-of-the-innocent-after-the-rape-city-news-mbd414228122","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहेरे भाई ने की थी दुष्कर्म के बाद मासूम की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहेरे भाई ने की थी दुष्कर्म के बाद मासूम की हत्या
विज्ञापन
कांठ (मुरादाबाद)। कांठ थानाक्षेत्र में मासूम छात्रा की हत्या उसके तहेरे भाई ने ही दुष्कर्म के बाद की थी। पुलिस ने दिल्ली से आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है। बुधवार को पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करेगी।
कांठ नगर के एक मोहल्ला निवासी मछली विक्रेता की सात वर्षीय बेटी जो घर के पास ही स्थित प्राइमरी स्कूल में कक्षा दो की छात्रा थी, अचानक घर के बाहर से खेलते समय 22 दिसंबर की शाम करीब चार बजे लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी तलाश करने के बाद 23 दिसंबर को अपहरण की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। इसके बाद 24 दिसंबर की शाम छात्रा का रक्तरंजित शव उसके ही घर से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित एक इंटर कॉलेज के पीछे गन्ने के खेत से बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम में छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के बाद गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि हुई थी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।
सीसीटीवी कैमरों से मिले साक्ष्यों के मुताबिक इस घटना में छात्रा के परिवार के ही तहेरे भाई पर शक गहरा गया था। जब इस मामले में उसका नाम चर्चाओं में आया, तो 25 दिसंबर को आरोपी भी लापता हो गया था। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्या सागर मिश्र के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन कर अलग-अलग शहरों में भेजा गया था। मंगलवार की सुबह पुलिस क्षेत्राधिकारी कांठ महेशचंद्र गौतम और प्रभारी निरीक्षक सुरेशपाल सिंह भी दिल्ली चले गए थे, जहां उन्होंने संभावित स्थानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी दिल्ली के सुंदर नगरी स्थित किराए के कमरे में पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस शाम को उसे कांठ थाने लेकर पहुंच गई। इसका पता लगने पर छात्रा व आरोपी के परिजनों सहित भारी संख्या में नगर के लोग थाने पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को सभी लोगों के सामने लाते हुए वारदात का सार्वजनिक रूप से खुलासा कर दिया।
विज्ञापन
घुमाने के बहाने छात्रा को ले गया था आरोपी
कांठ। मंगलवार की शाम छात्रा से दुष्कर्म और हत्या के मामले का खुलासा होने के दौरान आरोपी ने पुलिस और अन्य लोगों के सामने बताया कि वह 22 दिसंबर को छात्रा को खाने की चीज दिलाने और घुमाने के बहाने से अपने साथ ले गया था। पास में ही स्थित एक मैरिज हॉल के पास तक छात्रा को ले जाने के बाद उसने पीछे पीछे आने के लिए कहा। वह उसे अपने साथ लेकर इंटर कॉलेज के पीछे गन्ने के खेत में ले गया था। यहां उसने एक खेत में उसके साथ दुष्कर्म किया और यहीं पर कपड़े से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने छात्रा के शव को पास में ही स्थित दूसरे खेत में छिपा दिया था। इसके बाद वह अपना नाम सामने आने पर फरार हो गया था।
गुस्साए लोगों ने लगाए फांसी दो के नारे
कांठ। मासूम छात्रा के साथ दरिंदगी करने के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या किए जाने के मामले में उसके परिवार के ही तहेरे भाई द्वारा अपना जुुर्म कबूल करने के बाद मंगलवार की शाम कांठ थाने पर भारी संख्या में जमा हुए नगर व क्षेत्र के लोगों ने आरोपी को फांसी दो, फांसी दो के नारे लगाए। नाराज लोगों को पुलिस क्षेत्राधिकारी महेशचंद्र गौतम और प्रभारी निरीक्षक सुरेशपाल सिंह ने जैसे तैसे समझाबुझाकर शांत किया और उन्हें उनके घरों को भेजा।
मासूम से दुष्कर्म कर गला घोंटकर हत्या करने के आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर सार्वजनिक रूप से घटना का खुलासा कर दिया गया है। बुधवार को आरोपी का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
- महेशचंद्र गौतम पुलिस क्षेत्राधिकारी, कांठ
अविवाहित है आरोपी
कांठ। परिवार के ही चचेरी बहन से दुष्कर्म करने के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या करने का आरोपी अविवाहित है। पुलिस और मोहल्ले के लोगों के अनुसार वह नशा करने का भी आदी है। पुलिस के अनुसार आरोपी दिल्ली के एक मीट कारखाने में काम करता है। पिछले दिनों ही वह दिल्ली से कांठ अपने घर आया था।
आरोपी के प्रति कोई टिप्पणी की तो होगी कार्रवाई : सीओ
कांठ। छात्रा के साथ दरिंदगी के बाद उसकी हत्या करने के मामले में पिछले एक सप्ताह से सोशल मीडिया पर आरोपी को लेकर लोगों द्वारा तरह-तरह की टिप्पणियां की जा रही हैं। कोई उसे कड़ी से कड़ी सजा की बात कर रहा है तो कोई फांसी देने की। मंगलवार की शाम कांठ थाने में वारदात के खुलासे के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी महेशचंद्र गौतम ने मौजूद भीड़ से कहा कि यदि अब सोशल मीडिया पर आरोपी या वारदात को लेकर किसी ने कोई टिप्पणी की तो उसके खिलाफ माहौल बिगाड़ने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इसी के साथ उन्होंने छात्रा और आरोपी पक्ष के लोगों से भी संयम से काम लेने की अपील की। संवाद