फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Tension due to throwing of pieces of meat at religious place in Prophetpur

Moradabad News: पैगम्बरपुर में धर्मस्थल पर मांस के टुकड़े फेंकने से तनाव

Sat, 17 Aug 2024 05:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 17 Aug 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
Tension due to throwing of pieces of meat at religious place in Prophetpur
कांठ (मुरादाबाद) । गांव पैगम्बरपुर सुखवासीलाल में स्थित चामुंडा देवी मंदिर परिसर में असामाजिक तत्वों द्वारा मीट के टुकड़े फेंकने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। वहीं इसे लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन


गांव पैगम्बरपुर सुखवासीलाल में एक धर्मस्थल है, जहां श्रद्धालु-पूजा अर्चना करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यहां शुक्रवार को असामाजिक तत्वों ने मांस के कुछ टुकड़े डाल दिए। इसे लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। ग्राम प्रधान नरेश सिंह, विहिंप बजरंग दल के प्रखंड संयोजक राहुल पाल, रिंकू, सतवीर सिंह, कपिल, जिला सेवा प्रमुख विट्टू चौहान आदि विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला प्रमुख मोनू विश्नोई बजरंगी व अन्य पदाधिकारियों के साथ डेहरा चौकी पहुंचे और कार्रवाई के लिए तहरीर दी। ग्रामीणों ने दो महिलाओं और एक युवक पर यह कृत्य करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा कृत्य करके धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और शांतिभंग करने की कोशिश की गई है। ग्राम प्रधान नरेश सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जिस पर पुलिस ने मौका मुआयना भी किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक कांठ योगेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि इस मामले की गहनता के साथ जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed