{"_id":"5f6a71198ebc3ed8a42f18f7","slug":"tension-after-eve-teasing-city-news-mbd363534572","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीट लेने दुकान पर गई युवती को दुकान में बंद कर छेड़ा, तनाव फैला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीट लेने दुकान पर गई युवती को दुकान में बंद कर छेड़ा, तनाव फैला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकबड़ा। थाना क्षेत्र के लोधीपुर राजपूत गांव में मंगलवार दोपहर को मीट लेने गई एक युवती को एक युवक ने मीट की दुकान में ही बंद कर लिया और छेड़खानी शुरू कर दी। युवती ने घर जाकर अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी तो हंगामा खड़ा हो गया। मामला दो अलग अलग समुदाय का होने के कारण गांव में तनाव हो गया। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने गांव में पहुंच कर मामले की जानकारी ली। गांव में पीएसी तैनात कर दी हैं। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गांव निवासी एक अनुसूचित जाति की युवती मंगलवार दोपहर को गांव के एक मीट की दुकान पर मीट लेने गई थी। उस समय दुकान तो खुली थी पर दुकानदार वहां नहीं था। वह कहीं गया था। आरोप है कि यह देखकर निकट ही रहने वाला एक युवक वहां पहुंचा और दरवाजा बंद कर युवती को दुकान के अंदर बंद कर लिया। उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। युवती ने जैसे तैसे अपने आप को उससे छुड़ाया और घर पहुंचकर मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। जानकारी मिलने पर उसके परिवार के लोग इकट्ठा हो गये। हंगामा शुरू हो गया। इससे गांव में तनाव फैल गया। सूचना पाकर पुलिस भी आनन फानन में मौके पर पहुंच गई। मामला अलग अलग समुदाय से होने के चलते गांव में पीएसी को तैनात कर दिया गया है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये और ग्रामीणों से वार्ता करके मामले को शांत किया। कहा कि आरोपी पर तत्काल एक्शन होगा। आरोपी के खिलाफ पीड़ित से तहरीर लेकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी रजनी द्विवेदी ने बताया की आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांचकर रही है।
युवती की मां का कार्रवाई से इंकार
पाकबड़ा। मंगलवार रात को युवती की मां फिर से एसएसपी के पास पहुंच गई और कहा कि उसकी बेटी के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है। बेवजह मामले को तूल दिया जा रहा है। ऐेसे में रात को अजीब स्थिति हो गई थी और मामले को खत्म कर युवक को छोड़ने की तैयारी की जा रही थी।