Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Tenders will be re-issued for stalled Smart City projects.

Moradabad News: स्मार्ट सिटी की ठप योजनाओं के फिर से होंगे टेंडर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Tenders will be re-issued for stalled Smart City projects.
मुरादाबाद। स्मार्ट सिटी के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च कर शहर में कई योजनाएं तैयार की गईं, लेकिन जनता को उनका लाभ नहीं मिल सका। कहीं निर्माण पूरा होने के बाद संचालन करने वाली एजेंसी नहीं मिली तो कहीं बार-बार टेंडर जारी होने के बाद भी योजना शुरू नहीं हो पाई। इसका कारण महंगा शुल्क रहा। अब इन अटकी योजनाओं को शुरू कराने के लिए नगर निगम नए सिरे से टेंडर जारी करेगा। इनमें टाउनहॉल का रूफ टॉप रेस्त्रां, बुद्धि विहार का स्पंदन सरोवर और शहर के 20 वाटर एटीएम समेत कई परियोजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन



टाउनहॉल की 18 दुकानों की छत पर करीब दो करोड़ रुपये से रूफ टॉप रेस्त्रां और कैफेटेरिया तैयार किया गया। इसके संचालन के लिए स्मार्ट सिटी ने जुलाई 2026 में एजेंसी चयन का टेंडर जारी किया था। 29 जुलाई को आवेदन की अंतिम तारीख भी निकल गई, लेकिन अब तक एजेंसी के चयन और काम शुरू होने की स्थिति स्पष्ट नहीं है। ऐसे में इस योजना के लिए फिर से टेंडर की तैयारी है। 18.73 करोड़ रुपये से तैयार बुद्धि विहार फेज-दो स्थित स्पंदन सरोवर में भी आकर्षण बढ़ाने के लिए एक्वा स्क्रीन प्रोजेक्शन मैपिंग शो की योजना बनाई गई थी। इसके संचालन और रखरखाव के लिए जनवरी 2026 में टेंडर जारी किया गया। इसके बावजूद योजना धरातल पर नहीं उतर सकी। अब इसके लिए भी नए सिरे से एजेंसी चयन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन

शहर के 20 स्थानों पर 2.91 करोड़ रुपये से लगाए गए सोलर आधारित वाटर एटीएम भी लोगों को राहत नहीं दे पा रहे हैं। इनका संचालन और रखरखाव करने के लिए जनवरी 2026 में तीन साल की अवधि का टेंडर जारी किया गया था। इसके बाद निविदा निरस्त कर दी गई। अब फिर से टेंडर जारी होगा। अब नगर निगम संचालन का शुल्क दोबारा निर्धारित कर रहा है। एजेंसी संचालकों के साथ बैठक कर उनके सुझाव लिए गए हैं। स्मार्ट सिटी के जीएम तकनीकी एके मित्तल ने बताया कि इन योजनाओं के टेंडर दोबारा जारी होंगे। संचालन संबंधी शुल्क में संशोधन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed