फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Tender electricity employees angry over not getting salary for two months

Moradabad News: दो माह से वेतन नहीं मिलने पर निविदा बिजली कर्मचारियों में रोष

Thu, 01 May 2025 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 01 May 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Tender electricity employees angry over not getting salary for two months
कांठ। दो माह से समय पर वेतन नहीं मिलने पर निविदा बिजली कर्मचारियों में रोष व्याप्त हो गया है। उन्होंने पांच मई तक सभी कर्मचारियों का वेतन नहीं मिलने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। साथ ही मांग को लेकर एसडीओ बिजली को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन


बुधवार को उत्तर प्रदेश कॉपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर बिजली उपकेंद्र कांठ, सलेमपुर और रसूलपुर गुर्जर के सभी निविदा बिजली कर्मचारी एकत्र होकर बिजली उपखंड अधिकारी कार्यालय कांठ पहुंचे। यहां कर्मचारियों ने एसडीओ को ज्ञापन देते हुए कहा कि उन्हें 30 अप्रैल तक भी मार्च माह का वेतन नहीं मिला है। जिस कारण वह अपने बच्चों के एडमिशन, उनकी फीस और बीमार माता-पिता का इलाज तक नहीं करा पा रहे हैं। सभी कर्मचारी वर्तमान समय में आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। हर माह उन्हें पांच या छह तारीख को वेतन मिल जाता था, लेकिन इस बार मार्च से उन्हें वेतन नहीं मिला है। यदि पांच मई तक वेतन नहीं दिया गया तो वह कार्य बहिष्कार करने को विवश होंगे। ज्ञापन देने वालों में एसएसओ राजकुमार सिंह, ओमचंद्र, बंटी कुमार, अमित कुमार, धर्मेंद्र, चिरंजी सिंह, पवनदीप सिंह, माधवराम, अर्जुन सिंह, नरेश सिंह, मोनू कुमार, लाइनमैन अंकित कुमार, प्रशांत कुमार, अजीत, महादेव, नवी हसन, गौरव कुमार, देव कुमार, सुनील, धीर सिंह, हरिओम, सुमित कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed