फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ten infected including VC of MDA

एमडीए वीसी समेत दस लोग संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 02:44 AM IST
विज्ञापन
Ten infected including VC of MDA
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) की वीसी समेत दस लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। एमडीए के एक जेई दोबारा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दिसंबर में जेई की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वीसी के संक्रमित होने पर एमडीए के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

आरटीपीसीआर और ट्रूनेट की जांच में जिले में दस और कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें एमडीए की वीसी यशु रस्तोगी भी शामिल हैं। कोरोना की आशंका में वीसी ने सोमवार को कॉसमॉस हास्पिटल में ट्रूनेट टेस्ट कराया था। जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं एमडीए के जेई ग्रीश कुमार पांडेय दोबारा संक्रमित हो गए हैं। उनकी जांच टीएमयू में हुई थी। इससे पहले दिसंबर में वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। दूसरी ओर स्वस्थ होने पर 11 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या अब 11776 हो गई हैं। 11382 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 165 है। सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि मुरादाबाद विकास प्राधिकरण में टीम भेजकर कर्मचारियों के सैंपल कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed