फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   temprature down and cold up in moradabad

लौटी ठंड, कोहरे के कारण दिन में लाइट जला चले वाहन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
temprature down and cold up in moradabad
प्रातः8बजे दिल्ली रोड का कोहरा का नजारा। अमर उजाला
मुरादाबाद। मौसम का मिजाज सोमवार को अचानक ठंडा हो गया। पूरे दिन कोहरा छाया रहा। ठंडी हवा के झोंकों ने जहां लोगों को कड़ी ठंड का अहसास कराया तो वहीं सूर्य देवता के दर्शन न होने के कारण वाहन चालकों को लगभग पूरे दिन लाइट जलाकर वाहन चलाने पड़े। तापमान में भी गिरावट रही। कई स्थानों पर लोग जहां आग जलाकर तापते नजर आए वहीं बाजार में पहुंचे लोग भी गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। स्कूली बच्चों को बढ़ी ठंड के चलते खासी परेशानी हुई और वे कांपते हुए स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन

तीन दिन पहले हुई बारिश के बाद बढ़ी ठंड रविवार को सूर्य के दर्शन होने के बाद कुछ कम हो गई थी। इससे लोगों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन रविवार की आधी रात से मौसम के मिजाज ने फिर पलटी मारी। कोहरे व ठंडी हवा से मौसम का मिजाज ठंडा होता चला गया। सुबह आठ बजे तक शहर घने कोहरे की चादर ओढ़े रहा। समय बढ़ने के साथ थोड़ा कोहरा जरूर छटा लेकिन सूर्य के दर्शन न होने के कारण ठंड से लोगों को निजात नहीं मिल सकी। इसके चलते आवश्यक कार्य वाले ही घर से बाहर निकले। अधिकांश समय लोग अपने घरों में ही गर्म कपड़ों व रजाई में बैठे ठंड से निजात पाने की जद्दोजहद करते रहे।
विज्ञापन

पूरे दिन कोहरा छाए रहने से वाहन चालकों को दिन में लाइट जलाकर चलना पड़ा। ठंड के चलते बाजार में भी सामान्य दिनों की तरह रौनक नहीं दिखी। नगर निगम द्वारा दिन में शहर के किसी भी सार्वजनिक स्थानों पर अलाव नहीं जलवाए जाने के चलते मजदूरी पेशा लोग ठंड से निजात के लिए कूड़ा, करकट व पन्नी आदि जलाकर तापते देखे गए। कुछ दुकानदार भी लकड़ी आदि जलाकर हाथ सेंकते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पारा लुढ़का, आज खिल सकती धूप
मुरादाबाद। सोमवार को ठंड बढ़ने के साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। छह किमी गति से पूरे दिन चलती रही ठंडी हवाओं के चलते शहर का अधिकतम तापमान 14 डिग्री व न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को धूप खिलने के साथ अधिकतम तामपान के बढ़ कर 20 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है, लेकिन दिन ढ़लने के बाद से तापमान में फिर गिरावट आएगी। इससे न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियम तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed