{"_id":"630e6c492be0bd2af4328cea","slug":"temporary-bridge-of-bhaiyangala-shed-people-of-ten-villages-affected-moradabad-news-mbd4394577160","type":"story","status":"publish","title_hn":"भइयानगला का अस्थायी पुल बहा, दस गांव के लोग हुए प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भइयानगला का अस्थायी पुल बहा, दस गांव के लोग हुए प्रभावित
विज्ञापन

पटवाई (शाहबाद)/रामपुर। पटवाई क्षेत्र में भइया नगला गांव के पास कोसी नदी पर बना करीब सत्तर मीटर लंबा अस्थायी पुल बाढ़ के पानी के बहाव में बह गया। पुल के बहने के कारण दस गांवों के ग्रामीणों आवागमन प्रभावित हो गया। साथ ही पशुओं के लिए चारा लाने की समस्या भी किसानों के सामने खड़ी हो गई है।
पटवाई क्षेत्र के भइयानगला को जोड़ने वाला अस्थायी पुल कोसी नदी में बाढ़ के पानी के बढ़ जाने के कारण पुल बह गया। मंगलवार सुबह तड़के चार बजे अचानक कोसी नदी में बाढ़ का पानी बढ़ गया। ग्रामीण संजय सिंह ने बताया कि पुल बह जाने के कारण आसपास क्षेत्र के चंद्रपुरा खुर्द, बेरुआ, चंद्रपुरा कलां, गोहरा हसनपुर समेत मुरादाबाद जनपद के सीमावर्ती गांव का संपर्क टूट गया है।