फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Tempo got stuck in the pit of Stadium Road and got damaged

Moradabad News: खस्ताहाल स्टेडियम रोड के गड्ढे में फंस कर क्षतिग्रस्त हुआ टेंपो

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 05:04 PM IST
विज्ञापन
Tempo got stuck in the pit of Stadium Road and got damaged
मुरादाबाद। खस्ताहाल स्टेडियम रोड पर प्रेम स्वीट्स के आगे सड़क के गड्ढे में खाली जा रहे एक टेंपो का पहिया फंसने के बाद अलग हो गया।
विज्ञापन

रामगंगा विहार कॉलोनी निवासी दीप अरोरा ने बताया कि कुछ माह पहले संबंधित मार्ग पर गहरा गड्ढा खोद कर सीवर लाइन डाली गई थी। उसके बाद गड्ढे को मिट्टी से पाट दिया गया था। बारिश होने व वाहनों के गुजरने से धीरे-धीरे वहां मिट्टी बैठ गई। जिससे सड़क पर गड्ढा हो गया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम को उधर से गुजर रहे एक टेंपो का अगला पहिया गड्ढे में फंस कर अलग हो गया। उन्होंने बताया कि इसके अलावा संबंधित मार्ग पर कई ई-रिक्शा फंस कर पलट चुके हैं। उन्होंने नगर निगम व प्रशासन से इस खस्ताहाल मार्ग को ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article