फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Temperature remained four degrees Celsius below normal

Moradabad News: सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा तापमान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Temperature remained four degrees Celsius below normal
मुरादाबाद। ठंड से शहरवासी बेहाल हैं। रविवार को गलन और ठिठुरन से लोग परेशान रहे। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।
विज्ञापन

रविवार सुबह घना कोहरा नहीं था। ऐसे में शहरवासियों को उम्मीद थी कि चटख धूप खिलेगी और ठंड से राहत मिलेगी। दोपहर तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। दोपहर करीब डेढ़ बजे सूरज दिखाई दिया, लेकिन शीतलहर चलने की वजह से धूप तेज नहीं हो सकी। इसकी वजह से सूरज की किरणें भी ठंड से राहत नहीं दिला सकीं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि वातावरण में नमी अधिक होने की वजह से पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह वातावरण में नमी 95 फीसदी थी और शाम को 90 फीसदी दर्ज की गई। हवा की गति पश्चिम से पूरब दिशा में दस किलोमीटर प्रति घंटे रही। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि रात में ओस गिरने की वजह से ठंड में बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को घना कोहरा होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed