{"_id":"61be490258295f5d422be9cb","slug":"tell-me-which-slip-will-you-get-will-you-get-the-original-one-or-the-same-one-city-news-mbd413125642","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्ची कौन सी बनवाओगे बताओ...ओरिजनल वाली या वैसे ही बनवाओगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्ची कौन सी बनवाओगे बताओ...ओरिजनल वाली या वैसे ही बनवाओगे
विज्ञापन
मुरादाबाद। टीकाकरण में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। बिना टीकाकरण 200 रुपये लेकर सर्टिफिकेट जारी किए जा रहे हैं। इसका एक ऑडियो वायरल हुआ है। ऑडियो में पर्ची (सर्टिफिकेट) कौन सी बनवाओगे बताओ...ओरिजनल वाली बनवाओगे या वैसे ही बनवाओगे। लगवाना है तो लगवा लो वैसे ही बनवाना हो तो बनवा लो...ये बात सामने आई। ये कथन टीके लगाने वाली महिला के बताए जा रहे हैं। शिकायत सीएमओ तक पहुंची है।
जिले में टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए राशन वितरण में टीका लगवाने वाले कार्डधारकों को वरीयता दी जा रही है। इसके चलते टीकाकरण कराने के लिए केंद्रों पर भीड़ लग रही है। इस बीच करीब तीन दिन पहले सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है। ऑडियो में लालबाग इलाके का जिक्र किया गया है। यहां दो-दो सौ रुपये लेकर टीका लगवाए बिना सर्टिफिकेट जारी होने बात बताई जा रही है। मामला लालबाग पुलिस चौके के पास का बताया जा रहा है। भाजपा आईटी सेल के महानगर संयोजक सुरदीप कुमार ने इसकी शिकायत सीएमओ से की है। उन्होंने जारी सर्टिफिकेट भी दिखाया है। हालांकि सेहत महकमा सर्टिफिकेट विभागीय कर्मचारी द्वारा जारी किए जाने से इंकार किया है।
बातचीत का कुछ अंश
- कितने लोगों ने वैक्सीन लगवाई...पांच छह सौ लोगों ने दो सौ रुपये देकर लालबाग में वैक्सीन लगवा ली। अरे नहीं...मैं झूठ थोड़े बोलूंगा। डबल वाली बन रही है...वो तो है, डबल दिख रहा सर्टिफिकेट में, इतने लोगों ने तो थोड़े लगवा रखी होगी...पूरे लालबाग में लगवा रखी है। 100 में एकाध ही सही होगा। एक आदमी ने ही वैक्सीन लगवाई तो वैक्सीन का क्या किया होगा...नाली में, सुई काटकर रखी जा रही है। मैडम ही थी या कोई सर भी था वहां पर...एक आदमी भी था वहां पर। लैपटॉप भी रखा है वहां। किस जगह बैठ रही है...चौकी के अंदर यार। एक-एक जनों को बुला रही है...अच्छा। कहती है पर्ची कौन सी बनवाओगे बताओ, ओरिजनल वाली बनवाओगे या वैसे ही बनवाओगे। लगवाना है तो लगवा लो वैसी ही बनवाना हो तो बनवा लो।
विज्ञापन
- शिकायत मिली थी। शिकायत करने वाले को शनिवार को भी बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं आया। जारी सर्टिफिकेट पर जिस एएनएम का नाम दर्शाया गया है, उस एएनएम की उस इलाकों में ड्यूटी ही नहीं है। ऐसे में ये काम किसी और ने किया है। मामले की जांच की जा रही है। - डॉ. दीपक वर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
सीएमओ से मिला था। ऑडियो सुनाया था। सर्टिफिकेट भी दिखाया था। दो लोगों की टीम भेजी गई थी, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। - सुरदीप कुमार, महानगर संयोजक, आईटी सेल