फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Telecom company officer harassed women employees, police arrived on call

Moradabad: टेलीकॉम कंपनी के अफसर ने महिलाकर्मियों से की छेड़खानी, एक कॉल पर पहुंच गई पुलिस.... फिर मचा हंगामा

Tue, 23 Jul 2024 06:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 23 Jul 2024 06:38 AM IST
सार

टेलीकॉम कंपनी के अफसर पर महिलाकर्मियों ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। थाना प्रभारी सौरभ त्यागी ने बताया कि मामले जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Moradabad: Telecom company officer harassed women employees, police arrived on  call
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुरादाबाद में एक टेलीकॉम कंपनी के अफसर पर महिलाकर्मियों ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। पीड़िताओं ने अफसर की मनमानी का विरोध किया तो उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कटघर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला कर्मचारी ने अपने प्रार्थनापत्र में बताया कि वह डेढ़ साल से टेलीकाम कंपनी में कार्यरत है। कंपनी में सीनियर मैनेजर महिला कर्मचारियों पर गलत नजर रखता है। काम करते समय अभद्र टिप्पणी व इशारे करता है।
विज्ञापन


हर माह की पहली व दूसरी तारीख को कंपनी की ओर से पार्टी दी जाती है। एक मई को भी एक रेस्टोरेंट में पार्टी आयोजित की गई थी। पार्टी में पीड़िता और अन्य महिला कर्मचारी भी मौजूद थीं। आरोप है कि अफसर ने महिला कर्मचारी के साथ छेड़खानी का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर उसे धमकी दी। इसके बाद पीड़िता अपने घर चली गई थी। 16 मई को उसने अपने केबिन में पीड़िता और एक अन्य महिला कर्मचारी बुलाकर दोनों से छेड़खानी की थी। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत एसएसपी कार्यालय में की थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर सोमवार को पीड़िता ने यूपी 112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली।

पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पीड़िताओं से पूछताछ की। इसके बाद गलशहीद थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। सीनियर मैनेजर ने पुलिस को बताया कि उस पर लगे आरोप झूठे हैं।


महिला कर्मचारी अपने टारगेट को पूरा नहीं कर पाई थीं, इसलिए गलत आरोप लगा रही हैं। थाना प्रभारी सौरभ त्यागी ने बताया कि मामले जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed