{"_id":"679939271ce0b24301069a7c","slug":"tehsildar-reached-the-mining-site-by-dodging-the-henchmen-mining-businessmen-ran-away-bilari-news-c-276-1-smbd1006-106523-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: गुर्गों को चकमा देकर खनन स्थल पर पहुंचे तहसीलदार, खनन कारोबारी भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: गुर्गों को चकमा देकर खनन स्थल पर पहुंचे तहसीलदार, खनन कारोबारी भागे
विज्ञापन
बिलारी। सोनकपुर गांव के पास अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है। सोमवार की रात खनन कारोबारी के गुर्गों को चकमा देकर तहसीलदार मौके पर पहुंच गए। आधी रात को वेशभूषा बदलकर पहुंचे तहसीलदार को अपने बीच देखकर खनन कारोबारी भाग खड़े हुए। तहसीलदार ने अवैध खनन में लगे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक मिट्टी उठाने वाली मशीन को जब्त किया। इस मामले में राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को जांच सौंपी गई है।
एसडीएम को सूचना मिली थी कि सोनकपुर के जंगल में रात में अवैध खनन हो रहा है। वहां जाने वाले रास्तों पर खनन कारोबार में शामिल लोग पहरेदारी कर रहे हैं,जो अधिकारियों के आने की सूचना पहुंचाते हैं, जिससे कारोबारी अपने वाहन लेकर भाग जाते हैं।
एसडीएम विनय कुमार सिंह के निर्देश पर तहसीलदार सुदीप तिवारी खनन वाली जगह पर जाने का निर्णय लिया। वह अपनी टीम के साथ सीधे रास्तों से पहुंचने के बजाए पहले कुंदरकी पहुंचे और कुंदरकी के जंगल में चकरोड से होते हुए आधी रात को मौके पर पहुंच गए। तहसीलदार स्वयं वाहन चला रहे थे। उन्होंने वाहन में बैठे अपने शस्त्रधारक सुरक्षागार्डों को झुकाकर बैठा दिया। सिर पर कपड़ा बांधकर तहसीलदार ने अपने वाहन की तेज लाइटें बंद कर धीमी लाइटें जलाईं, ताकि खनन कारोबारी के पहरेदार किसी किसान का ट्रैक्टर आना समझें।
विज्ञापन
खनन स्थल के एक कोने पर बाइक लिए खड़े एक पहरेदार को तहसीलदार और उनके सुरक्षा गार्डों ने पकड़कर खनन स्थल का रास्ता पूछा और लगभग 500 मीटर पैदल चलकर मौके पर पहुंच गए। पहरेदार को किसी अन्य को सूचना देने का मौका नहीं मिल पाया। अचानक तहसीलदार को सुरक्षा गार्डों समेत अपने पास खड़ा देख अवैध खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया और चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गए। इसी बीच तहसीलदार के बुलावे पर थाना सोनकपुर प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। तहसीलदार ने मौके से तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक मिट्टी भरने की मशीन को अपने कब्जे में लेकर थाना सोनकपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। तहसीलदार सुदीप तिवारी ने बताया कि राजस्व निरीक्षक और लेखपाल की जांच रिपोर्ट आने के बाद अवैध खनन कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।