फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   teft near to ssp office

एसएसपी बंगले के सामने क्लीनिक, शोरूम में चोरी 

Thu, 21 Apr 2016 11:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Thu, 21 Apr 2016 11:13 AM IST
विज्ञापन
teft near to ssp office
सीसीटीवी में चोर का चेहरा
एसएसपी बंगले के सामने मंगलवार की रात चोर डेंटल क्लीनिक और सोलर पैनल के शोरूम में घुस गए। चोरों ने दोनों जगह से करीब पचास हजार रुपये की नकदी और अन्य सामान बटोर लिया। क्लीनिक से चोर सीसीटीवी कैमरे और डीबीआर भी उखाड़कर ले गए। जबकि शोरूम के सीसीटीवी कैमरों में एक चोर की तस्वीरें कैद हो गईं हैं।
विज्ञापन



वारदात को रात करीब साढ़े 3:40 बजे अंजाम दिया गया।  सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में आवास विकास कालोनी में एसएसपी बंगले के सामने आवास विकास मार्केट बिल्डिंग है। इस बिल्डिंग में दफ्तर, क्लीनिक और शोरूम हैं। इस बिल्डिंग में सत्यवीर सिंह का सत्यम इंटरप्राइजेज पावर सोलर नाम से शोरूम है। जबकि फर्स्ट फ्लोर पर दंत चिकित्सक डा. एन पीएन टंडन का क्लीनिक है।
विज्ञापन



सत्यवीर सिंह का क्लीनिक के सामने भी शोरूम है। मंगलवार रात चोर क्लीनिक की खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर घुस गए और उन्होंने डाक्टर के केबिन से पचास हजार रुपये, चार सीसीटीवी कैमरे व डीबीआर उखाड़ लिए। इसी तरह चोर सोलर पैनल के शोरूम में घुस गए। उसने सत्यवीर की केबिल की दराज से 45 हजार रुपये और अन्य सामान बटोर लिया। इसके बाद चोर उसी रास्ते फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सत्यवीर सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह वे शोरूम में पहुंच गए। उन्होंने ऊपर वाले शोरूम में कर्मचारियों को सफाई के लिए भेजा तो वारदात की जानकारी हुई। कुछ ही देर बाद क्लीनिक में भी चोरी की जानकारी हो गई। खबर मिलने पर पुलिस पहुंच गई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed