{"_id":"63150751761bf525427cb3c5","slug":"teenager-suicide-moradabad-news-mbd4400342144","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म होने पर लोकलाज के चलते युवती ने चुप्पी साधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म होने पर लोकलाज के चलते युवती ने चुप्पी साधी
विज्ञापन
मुरादाबाद। दुष्कर्म का ऑडियो वायरल होने पर एक किशोरी ने घर में फंदा लगा लिया। परिवार के लोगों ने उसे महमूदपुर माफी स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सोनकपुर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
सोनकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी का भाई का दो सितंबर को रुद्रपुर से घर आया तो अपनी छोटी बहन को तनाव में देखकर उससे पूछताछ की। किशोरी ने रोते हुए बताया कि 10-12 दिन पहले वह शाम के समय गोबर डालने के लिए तालाब गई थी। वहां पहले से मौजूद वसीम ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने धमकी दी कि यदि मुंह खोला तो उसको जान से मार दिया जाएगा। घटना के बाद आरोपी दिल्ली भाग गया। बहन की बातों को सुनकर भाई ने मुकदमा दर्ज कराने की बात कही लेकिन लोकलाज के चलते परिजन मुकदमे के लिए तैयार नहीं हुए। आरोप है कि इस बीच आरोपी वसीम ने अपने साथी के साथ दुष्कर्म के बारे में हुई बातचीत को वायरल कर दिया। भाई ने बताया कि इस बात की जानकारी मिलने पर बहन तनावग्रस्त हो गई। तीन सितंबर की शाम उसने घर में दुपट्टे से फंदा लगा लिया। परिवार के लोगों ने देखते ही उसे फंदे से नीचे उतारा। अस्पताल में पांच घंटे के उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में भाई ने पुलिस को तहरीर दी।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। भाई का कहना था कि मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी को पकड़ने में सफल नही हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पोस्टमार्टम में किशोरी के फांसी लगाने की पुष्टि हुई है लेकिन दुष्कर्म के मामले में अभी स्लाइड की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष हमवीर सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। शीघ्र ही आरोपी को पकड़ा जाएगा। इसके बाद ऑडियो वायरल करने वाले पकड़े जाएंगे।
किशोरी और युवक के बीच पहले से संबंध थे। घरवालों को जानकारी मिलने पर किशोरी तनाव में आ गई और उसने जान दे दी। ऑडियो वायरल होने के कारण इस मामले में आईटी एक्ट की धारा बढ़ाई गई है। अब सोनकपुर थाने की जगह निरीक्षक (अपराध) जितेंद्र सिंह मामले की जांच करेंगे। इस मामले में पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
गणेश कुमार गुप्ता, सीओ बिलारी