फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Teenager's body found hanging from fan in posh colony flat

पॉश कालोनी के फ्लैट में किशोरी का पंखे से लटकता मिला शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Teenager's body found hanging from fan in posh colony flat
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की पॉश कॉलोनी गौर ग्रेसियस अपार्टमेंट स्थित आवास में रविवार शाम एक किशोरी का शव पंखे के सहारे लटका मिला। घटना के समय आवास स्वामी परिवार समेत बाहर गए हुए थे। रविवार शाम वापस आने पर भीतर से दरवाजा नहीं खुला तो परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो किशोरी का शव पंखे से लटकता मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कांठ रोड में गौर ग्रेसियस अपार्टमेंट है। इसी अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 4003 में अधिवक्ता गिरेंद्र शर्मा परिवार के साथ रहते हैं। अधिवक्ता के दूर रिश्ते के र्भाई सुभाष चंद्र शर्मा मूंढ़ापांडे क्षेत्र के बूजपुर आशा गांव में परिवार के साथ रह कर खेती किसानी करते हैं। सिविल लाइंस थाना प्रभारी सहंसवीर सिंह ने बताया कि सुभाष चंद्र शर्मा की पुत्री शिवानी (16) पिछले तीन साल से अपने रिश्ते के चाचा अधिवक्ता गिरेंद्र शर्मा के घर पर रहती थी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी के मुताबिक किशोरी के परिवार वाले भी बीच-बीच में आते रहते थे। गुरुवार को गांव से शिवानी का भाई अनुराग भी गिरेंद्र शर्मा के घर आया था। शनिवार अधिवक्ता अपने परिवार के साथ किसी काम से बाहर गए थे। घर पर शिवानी शर्मा व उसका भाई अनुराग था। रविवार सुबह अनुराग भी नाश्ता आदि करके अपने घर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवानी घर पर अकेली थी। शाम करीब पांच बजे जब गिरेंद्र शर्मा घर लौटे तो फ्लैट का दरवाजा खटखटाया। लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। काफी देर बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सिविल लाइंस थाना प्रभारी सहंसवीर सिंह और चौकी प्रभारी सौरभ त्यागी की मौजूदगी में घर का दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर दाखिल हुई। अंदर जाकर देखा तो कमरे में शिवानी का शव पंखे पर बने फंदे से लटक रहा था।

पुलिस ने शव को नीचे उतारा। इस दौरान फॉरेंसिंक टीम भी पहुंच गई और साक्ष्य एकत्र किए। किशोरी की मौत के बाद परिजन पोस्टमार्टम की कार्रवाई से इनकार कर रहे थे, लेकिन पुलिस अफसरों के समझाने के बाद वह मान गए। सिविल लाइंस थाना प्रभारी ने बताया कि पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed